छत्तीसगढ़

सफारी वाहन में हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचा, 2 अन्य की तलाश तेज

Surajpur News : सूरजपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी लटोरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 लाख रुपये कीमत का करीब 8 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त टाटा सफारी वाहन को भी जप्त किया है।

डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले भर में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में 3 मार्च 2026 को चौकी लटोरी पुलिस मुख्य मार्ग लटोरी में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही टाटा सफारी क्रमांक CG 15 EG 4455 पुलिस को देखकर चेकिंग स्थल से करीब 50 मीटर पहले ही रुक गई और वाहन में सवार लोग वापस मुड़ने की कोशिश करने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, लेकिन इस दौरान वाहन से 2 व्यक्ति भाग निकले। वहीं वाहन में सवार जीवधन पैंकरा (28) निवासी सोनगरा, सुरेन्द्र कुमार लास्कर (20) और ललित यादव (21) निवासी ग्राम बरौधी थाना भटगांव को पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से करीब 8 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा और परिवहन में प्रयुक्त सफारी वाहन को जप्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लटोरी अरुण गुप्ता, एएसआई मानिकदास, प्रधान आरक्षक दिलेश्वर सिंह सहित पुलिस टीम के आरक्षक विकास मिश्रा, संतोष जायसवाल, शोभनाथ कुशवाहा, इस्तियाक अहमद, देवकीनंदन खुटिया, कैलू राजवाड़े, सुनील एक्का और सैनिक तामेश्वर राजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

Sakti Vedanta Tragedy: “हादसा नहीं, यह सदोष मानव वध है”, कांग्रेस की जांच रिपोर्ट ने प्लांट प्रबंधन को घेरा!

Sakti Vedanta Tragedy:  सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने…

12 minutes ago

Newborn Death MCB District : “डॉक्टर नहीं, जल्लाद”, मनेंद्रगढ़ में प्रसव के दौरान पेट पर चढ़ने से नवजात की मौत, मचा हड़कंप!

Newborn Death MCB District :  छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले से चिकित्सा लापरवाही का एक…

18 minutes ago

Vivo Y600 Pro Leak: “पावर हाउस” की एंट्री! 10000mAh बैटरी के साथ आ रहा वीवो का नया फोन, देखें डिटेल्स!

Vivo Y600 Pro Leak : स्मार्टफोन जगत की दिग्गज कंपनी वीवो (Vivo) ने अपने लोकप्रिय…

22 minutes ago

131st Constitutional Amendment Bill Failed : महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार को झटका, 131वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा में गिरा!

131st Constitutional Amendment Bill Failed :  भारतीय संसदीय इतिहास में शुक्रवार का दिन अत्यंत गहमागहमी…

32 minutes ago

Strait of Hormuz Update : 40 दिन बाद सभी जहाजों के लिए खुला होर्मुज, ईरान के विदेश मंत्री का ऐलान

Strait of Hormuz Update :  दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक, होर्मुज…

2 hours ago

This website uses cookies.