‘I Love Muhammad बनाम I Love Mahakal’ विवाद के बीच देश की राजनीति गरमा गई है। इसी मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं।”
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को ‘नेपो किड्स’ (परिवारवाद से उपजे नेता) करार देते हुए कहा, “अगर ये दोनों बड़े बाप के बेटे नहीं होते तो शायद मोहल्ले में भी कोई इन्हें नहीं पहचानता। इनके पास कोई राजनीतिक आधार नहीं है, इसलिए ये समाज में विभाजन और हिंसा फैलाकर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने लेह से लेकर मणिपुर तक हिंसा को भड़काने का काम किया और अब ‘I Love Muhammad’ जैसे भावनात्मक विषयों को उठाकर देश को सांप्रदायिक तनाव की ओर धकेल रहे हैं।
नेपाल में हुए ‘I Love Muhammad’ कैंपेन की प्रतिक्रिया भारत में देखने को मिल रही है, जहां बरेली, लखनऊ, और दिल्ली जैसे शहरों में प्रदर्शन हुए हैं। गिरिराज सिंह का आरोप है कि “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेता देश में ‘I Love Muhammad’ के जरिए आग लगाने का काम कर रहे हैं।”
उन्होंने दावा किया कि यह पूरा विवाद एक राजनीतिक साजिश है, जिसे विपक्षी दल जनता की भावनाओं से खेलने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। “ये लोग नफरत की खेती कर रहे हैं,” गिरिराज सिंह ने कहा।
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की तुलना ‘अर्बन नक्सल’ से करते हुए कहा कि वे सीधे तौर पर हिंसा भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी, ओवैसी और महबूबा मुफ्ती जैसे नेता ही देश में अलगाव और टकराव की राजनीति कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जो भारत को तोड़ने के लिए ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का समर्थन करते हैं।”
केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश के बजाय विदेशी मीडिया और मंचों को ज्यादा अहमियत देते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल विदेशी अखबारों के जरिए भारत को बदनाम करने का काम करते हैं। “ये लोग विदेशी मंचों से भारत का अपमान करते हैं क्योंकि देश की जनता इन्हें नकार चुकी है।”
गिरिराज सिंह के बयानों ने ‘I Love Muhammad बनाम I Love Mahakal’ विवाद को और अधिक राजनीतिक रंग दे दिया है। जहां एक ओर यह मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसके जरिए राजनीतिक दल एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। आने वाले समय में यह मुद्दा चुनावी राजनीति में कितना असर डालेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
Read More: Barack Obama Criticism: बराक ओबामा का कटाक्ष, बूढ़े नेता हैं दुनिया की 80% समस्याओं की जड़
Munawar Faruqui Baby : मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और रियेलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विजेता…
Pune Crime News : एक ओर जहां पूरा प्रदेश 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के…
Team India Injury : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आगामी अंतरराष्ट्रीय सीजन की शुरुआत चुनौतियों…
Kerala Hotel Strike : देशभर में 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की…
Oscars 2027 Rules : सिनेमा की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 'ऑस्कर' को लेकर एक…
LPG Gas Price : आम आदमी की रसोई में चूल्हा जलाना अब और भी चुनौतीपूर्ण…
This website uses cookies.