ताज़ा खबर

Giriraj Singh Burqa: वोटिंग के बीच गिरिराज सिंह का बुर्का विवाद, कहा- “ये पाकिस्तान नहीं, पहचान जरूरी”

Giriraj Singh Burqa:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मतदान केंद्र पर बुर्के में किसी मतदाता पर संदेह हो, तो उसका चेहरा दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “ये पाकिस्तान नहीं, हिन्दुस्तान है। यहां संविधान का राज है, और अगर शक हो तो चेहरा दिखाना कानूनन सही है।”

“बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग पर सवाल”

गिरिराज सिंह ने मतदान के दौरान बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग के मामलों पर सवाल उठाते हुए कहा, “चुनाव आयोग ने स्पष्ट व्यवस्था दी है कि अगर किसी पर संदेह होता है, तो उसका चेहरा दिखाया जा सकता है। संविधान ने यह अधिकार दिया है। फिर इस पर विवाद क्यों? कानून सबके लिए बराबर है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई आधार कार्ड बनवाने जाता है या एयरपोर्ट पर जांच होती है, तब तो शरिया कानून नहीं दिखता, फिर मतदान केंद्र पर क्यों?”

“शरिया कानून नहीं, संविधान का राज है”

केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि भारत का संचालन संविधान से होगा, न कि किसी धार्मिक कानून से। उन्होंने कहा, “यह हिन्दुस्तान है, पाकिस्तान नहीं। यहां शरिया कानून नहीं चलता। भारत में सभी को अपनी आस्था का अधिकार है, लेकिन देश संविधान से चलेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत की पहचान सनातन संस्कृति से है। “बिहार के सनातन की अस्मिता के बिना भारत की पहचान अधूरी है। आजादी के वक्त यहां 3 हजार मस्जिदें थीं, अब तीन लाख हैं। हमने किसी को रोका नहीं, लेकिन पाकिस्तान में हजारों मंदिर तोड़ दिए गए। अगर आस्था का केंद्र भारत में नहीं होगा तो कहां होगा?”

कट्टा वीडियो पर गिरिराज का निशाना — “यही तो जंगलराज है”

गिरिराज सिंह ने हाल ही में वायरल हुए उस वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें एक बच्चा कहता दिख रहा है— “तेजस्वी भइया अइहैं, कट्टा सटइहैं।” इस पर गिरिराज सिंह ने कहा, “यही तो जंगलराज की निशानी है। ऐसे माहौल में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रह सकता।”

पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी। इस चरण में एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। पहले चरण में 15 मंत्रियों की साख दांव पर है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का यह बयान चुनावी माहौल के बीच नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर सकता है। जहां एक ओर उन्होंने फर्जी वोटिंग और कानून व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाया, वहीं विपक्ष इसे धार्मिक ध्रुवीकरण से जोड़कर देख सकता है। बिहार चुनाव के इस चरण में जहां मतदाताओं का उत्साह दिख रहा है, वहीं नेताओं के बयानों ने सियासी पारा और बढ़ा दिया है।

Read More : Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली में हवा हुई जहरीली: AQI 300 के पार, जानें मौसम विभाग ने आज के लिए क्या कहा?

Thetarget365

Recent Posts

West Bengal Election Results 2026 : बंगाल में खिला कमल, ममता के पूर्व सिपहसालार शुभेंदु अधिकारी ने ढाया दीदी का किला

West Bengal Election Results 2026 :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक परिणामों ने…

23 minutes ago

Thalapathy Vijay : रजनी-कमल जो नहीं कर सके, विजय ने कैसे किया? जानें टीवीके की जीत का राज

Thalapathy Vijay :  तमिलनाडु की सियासत ने साल 2026 में एक ऐसा मोड़ लिया है…

49 minutes ago

Mamata Banerjee Defeat Reasons: आखिर क्यों ढह गया दीदी का अभेद्य किला? जानें 2026 के हार के मुख्य कारण

Mamata Banerjee Defeat Reasons:  पश्चिम बंगाल की सियासत में पिछले डेढ़ दशक से निर्विवाद नेता…

1 hour ago

TN Election Result : हार की अफवाह और जान पर आफत, विजय के फैन ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?

TN Election Result :  तमिल सिनेमा के बेताज बादशाह 'थलपति' विजय ने करीब 36 वर्षों…

1 hour ago

Kerala Election Results 2026: 10 साल बाद केरल में कांग्रेस की वापसी, कैसे गांधी परिवार बना गेमचेंजर?

Kerala Election Results 2026:  दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राज्य केरल की राजनीति में एक बड़ा…

2 hours ago

Bengal Election Result 2026 : चुनाव आयोग की ‘सफाई’ या टीएमसी की विदाई? जानें 91 लाख वोटों का पूरा गणित

Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश…

2 hours ago

This website uses cookies.