Gmail Blank Screen
Gmail Blank Screen : अगर आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर जीमेल ऐप ओपन कर रहे हैं और अचानक आपके डिवाइस की स्क्रीन फ्लिकर (लपझप) करने लगती है या पूरी तरह से ब्लैंक (सफेद या काली) हो जाती है, तो परेशान न हों। इस गंभीर तकनीकी समस्या का सामना करने वाले आप अकेले यूजर नहीं हैं। दरअसल, इन दिनों दुनिया भर के जीमेल यूजर्स ऐप में आए एक अजीब और परेशान करने वाले बग (Bug) से जूझ रहे हैं, जिसके कारण जरूरी ईमेल पढ़ पाना भी बेहद मुश्किल हो गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समस्या विशेष रूप से एंड्रॉयड (Android) डिवाइसेस पर सबसे ज्यादा देखी जा रही है। यूजर्स का कहना है कि जैसे ही वे किसी ईमेल को खोलते हैं, स्क्रीन तेजी से हिलने लगती है, स्क्रीन पर लिखा टेक्स्ट अचानक गायब हो जाता है या फिर पूरी डिस्प्ले ही ब्लैंक हो जाती है। पिछले करीब 4-5 दिनों से लगातार लोग इस समस्या के कारण अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।
सोशल मीडिया से लेकर गूगल सपोर्ट फोरम तक इस समय जीमेल ऐप के इस बग को लेकर शिकायतों की बाढ़ आ चुकी है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इस बग के आगे पारंपरिक रूप से अपनाए जाने वाले तकनीकी उपाय पूरी तरह बेअसर साबित हो रहे हैं। सपोर्ट फोरम पर एक यूजर ने अपनी आपबीती साझा करते हुए लिखा कि जब भी मैं कोई नया या पुराना ईमेल खोलने का प्रयास करता हूं, तो स्क्रीन तुरंत फ्लिकर करने लगती है और मेल का कंटेंट दिखाई ही नहीं देता।
इस समस्या से निजात पाने के लिए मैंने ऐप को फोर्स स्टॉप किया, कैशे मैमोरी (Cache) क्लियर की और यहां तक कि अपने पूरे टैबलेट को रीस्टार्ट करके भी देख लिया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने के बाद भी यह गड़बड़ी ठीक नहीं हो रही है। एक अन्य यूजर ने बताया कि टैबलेट पर तो ईमेल पूरी तरह ब्लैंक दिख रहा है, जबकि उनके फोन पर ऐप फिलहाल सामान्य रूप से काम कर रहा है।
विभिन्न रिपोर्ट्स और तकनीकी विशेषज्ञों के विश्लेषण से यह बात सामने आई है कि जीमेल के इस नए बग से सैमसंग (Samsung) ब्रांड के डिवाइसेस सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। विशेष रूप से सैमसंग के बड़े स्क्रीन वाले प्रीमियम टैबलेट्स और गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 (Galaxy Z Fold 3) जैसे महंगे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इस परेशानी का अत्यधिक सामना करना पड़ रहा है।
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस पूरे फसाद की जड़ ‘एंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू’ (Android System WebView) में आया एक हालिया फॉल्ट है, जो जीमेल ऐप के रेंडरिंग सिस्टम को बाधित कर रहा है। हालांकि, दुनिया भर के यूजर्स द्वारा गूगल को इस गंभीर तकनीकी खामी की विस्तृत जानकारी दे दी गई है, लेकिन अभी तक टेक दिग्गज गूगल की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान या इस बग को पूरी तरह से फिक्स करने वाला कोई नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं किया गया है।
चूंकि गूगल ने अभी तक इस बग को ठीक करने के लिए कोई परमानेंट पैच या अपडेट रोलआउट नहीं किया है, इसलिए प्रभावित यूजर्स कुछ अस्थायी और आसान वैकल्पिक तरीकों (Workarounds) को अपनाकर अपना काम चला सकते हैं और महत्वपूर्ण ईमेल्स को पढ़ सकते हैं।
पहला तरीका (स्क्रीन रोटेशन): जैसे ही आप जीमेल ऐप खोलें, अपने डिवाइस को पोर्ट्रेट मोड (खड़ा) से लैंडस्केप मोड (बेड़ा) में बदलें और फिर वापस पोर्ट्रेट मोड में आ जाएं। इसके लिए आप नोटिफिकेशन पैनल से ‘ऑटो-रोटेट’ फीचर को इनेबल कर सकते हैं। कई यूजर्स का कहना है कि स्क्रीन का मोड बदलने से डिस्प्ले सामान्य हो जाती है।
दूसरा तरीका (वेबव्यू कैशे क्लियर करना): चूंकि यह समस्या एंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू से जुड़ी है, इसलिए अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं, ऐप्स सेक्शन को खोलें और ‘Android System WebView’ को सर्च करें। इसके बाद इसके स्टोरेज ऑप्शन में जाकर ‘Clear Cache’ पर क्लिक करें। साथ ही, यदि गूगल प्ले स्टोर पर इसका कोई नया अपडेट उपलब्ध हो, तो इसे तुरंत अपडेट कर लें। यह तरीका समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है।
Read More : AFCAT 2 2026: वायुसेना में अधिकारी बनने का मौका, शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन
RCB Fans Riot Kurnool : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक बेहद हैरान करने…
CBSE Fee Hike Controversy : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद…
Bemetara News : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित…
Malaysia Social Media Ban : वैश्विक स्तर पर डिजिटल सुरक्षा को पुख्ता करने की दिशा…
CG Paddy Crisis : छत्तीसगढ़ में खरीफ सत्र के तहत धान खरीदी की प्रक्रिया आधिकारिक…
Bengal Political Violence : पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी नतीजों के बाद भी हिंसा,…
This website uses cookies.