Gmail security warning: दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाले 250 करोड़ से अधिक Gmail अकाउंट्स को लेकर Google ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है। हाल ही में सामने आए डेटा उल्लंघन (Data Breach) के बाद साइबर हमलों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। Google ने सभी यूजर्स से तत्काल पासवर्ड बदलने और सुरक्षा सेटिंग्स को अपडेट करने की अपील की है।
Google ने पुष्टि की है कि उसका Salesforce सिस्टम हैक हुआ था। हालांकि कंपनी का कहना है कि लीक हुआ डेटा पहले से ही सार्वजनिक व्यावसायिक जानकारी थी और सीधे Gmail या Google Cloud यूजर्स का डेटा चोरी नहीं हुआ।
लेकिन इस जानकारी का फायदा ShinyHunters नामक एक कुख्यात साइबर क्राइम ग्रुप ने उठाया है। ये हैकर्स अब Gmail यूजर्स को सोशल इंजीनियरिंग अटैक्स के ज़रिए निशाना बना रहे हैं। वे खुद को IT सपोर्ट स्टाफ बताकर पासवर्ड और निजी जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं।
Google ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। कंपनी ने सभी Gmail यूजर्स से तुरंत:
दो-कारक प्रमाणीकरण (2FA) को सक्रिय करने
और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखने की सलाह दी है।
Google ने 8 अगस्त को प्रभावित यूजर्स को ईमेल के माध्यम से अलर्ट भी भेजा है।
Google Account
पर जाएं
बाएं मेनू में Security चुनें
“Signing in to Google” सेक्शन में Password पर क्लिक करें
साइन इन करें और नया पासवर्ड दर्ज करें
Change Password पर क्लिक करें
सेटिंग्स खोलें → Google > अपना खाता प्रबंधित करें
Security टैब पर जाएं
Password चुनें, साइन इन करें और नया पासवर्ड दर्ज करें
Gmail ऐप खोलें → प्रोफाइल फोटो पर टैप करें
Google खाता प्रबंधित करें > व्यक्तिगत जानकारी > पासवर्ड
साइन इन करें और नया पासवर्ड दर्ज करें
दो-कारक प्रमाणीकरण (2FA) आपके अकाउंट में एक अतिरिक्त सुरक्षा परत जोड़ता है। यहां सिर्फ पासवर्ड डालना काफी नहीं होता, बल्कि एक वन-टाइम कोड भी डालना पड़ता है जो आपके फोन या ईमेल पर भेजा जाता है। इससे हैकर्स के लिए आपके अकाउंट तक पहुंचना और भी मुश्किल हो जाता है।
अब भी समय है, सावधान हो जाएं
Google की यह चेतावनी हल्के में लेने वाली नहीं है। अगर आपका Gmail पासवर्ड लीक होता है, तो इसके साथ जुड़े आपके बैंकिंग, सोशल मीडिया, बिज़नेस और क्लाउड अकाउंट्स भी खतरे में आ सकते हैं।
Fatty Liver Symptoms: हमारा लिवर शरीर के एक 'केमिकल कारखाने' की तरह है, जो चौबीसों…
Kerala Election 2026: केरल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए…
Robot Chaos: आधुनिक युग में रोबोट इंसानों की मदद के लिए बनाए गए हैं, लेकिन…
Special Train: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध…
Police Negligence: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में जादू-टोने के संदेह में एक ही परिवार के…
Surguja Olympics 2026: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें विकास…
This website uses cookies.