Oplus_16908288
अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के सरगुजा प्रवास के दौरान मैनपाट के उल्टापानी में एक दुखद घटना घटित हुई। राज्यपाल की सुरक्षा में लगी फॉलो वाहन की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय महिला सुन्नी मझवार गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिनकी उपचार के दौरान अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना के बाद राज्यपाल का दो दिवसीय सरगुजा प्रवास स्थगित कर दिया गया।
हालांकि, आधिकारिक रूप से प्रवास रद्द होने का कारण राज्यपाल की स्वास्थ्यगत समस्या और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 मार्च को बिलासपुर में प्रस्तावित दौरे में शामिल होने को बताया गया है। इस कारण राज्यपाल रायपुर रवाना हो गए हैं।
राज्यपाल रमेन डेका गुरुवार, 26 मार्च को मैनपाट के पर्यटन स्थलों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम करमहा निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक की बहन, सुन्नी मझवार, अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में राज्यपाल की फॉलो वाहन की चपेट में आ गईं।
वाहन चालक ने महिला को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्घटना को रोक नहीं सका। हादसे के तुरंत बाद महिला को कमलेश्वरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गई।
राज्यपाल के प्रवास को लेकर जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी सूचना में कहा गया—
“राज्यपाल रमेन डेका के स्वास्थ्य संबंधी समस्या एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 मार्च को बिलासपुर जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के कारण सरगुजा जिले के तय सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वे सड़क मार्ग से राजधानी रायपुर के लिए रवाना हुए।”
हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि महिला की मौत के चलते राज्यपाल का दौरा रद्द किया गया। प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Lung Capacity: मानव शरीर की संरचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक सामान्य इंसान…
Emmanuel Macron: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच फ्रांस…
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…
Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…
Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…
This website uses cookies.