छत्तीसगढ़

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरगुजा में तीन दिवसीय भारत स्काउट्स एंड गाइड्स प्रशिक्षण का भव्य समापन

Ambikapur News : अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत वातावरण में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरगुजा में आयोजित तीन दिवसीय भारत स्काउट्स एंड गाइड्स प्रशिक्षण (प्रथम सोपान) का भव्य समापन किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला संगठन आयुक्त श्री योगेश विश्वकर्मा ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उत्साह और समर्पण की सराहना की।

कार्यक्रम उपप्राचार्य राजू दुबे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। स्काउट मास्टर ऋषि कुमार एवं गाइड कैप्टन नीलकमल चड्ढा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण की सभी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं प्रशिक्षक गोपाल सिंह एवं रवि यादव ने शिविर के दौरान उत्कृष्ट निर्देशन प्रदान कर बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान से समृद्ध किया।

सर्वांगीण विकास पर केंद्रित गतिविधियाँ

तीन दिवसीय शिविर में ध्वज शिष्टाचार एवं परेड अभ्यास, गाँठ बाँधने की विधि (नॉट्स) और टीमवर्क, सेवा कार्य, प्रकृति अध्ययन, प्राथमिक उपचार, कैंप फायर, समूह गीत, कैंप क्राफ्ट, देशभक्ति गीत, खेलकूद एवं सामाजिक सेवा जैसी गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया।

शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, जिम्मेदारी की भावना तथा राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इसे छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

thetarget365

Recent Posts

LPG Cylinder New Rules 2026: रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग पर लगी पाबंदी, अब महीने में मिलेंगे सिर्फ 2 रिफिल; जानें नया नियम

LPG Cylinder New Rules 2026:  पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक अस्थिरता और युद्ध के हालातों…

5 minutes ago

PM Modi in Rajya Sabha: ईरान-अमेरिका युद्ध पर बोले पीएम मोदी- ‘भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता’,

PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया (गल्फ देशों)…

30 minutes ago

Supreme Court Landmark Verdict: महिला सैन्य अफसरों की बड़ी जीत, अब मिलेगी पूरी पेंशन; सुप्रीम कोर्ट ने भेदभाव खत्म कर रचा इतिहास

Supreme Court Landmark Verdict:  भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में सेवा दे चुकीं महिला…

37 minutes ago

Iran-USA Ceasefire: मोजतबा खामनेई की मुहर से क्या खत्म होगा भीषण खूनी संघर्ष? जानें पर्दे के पीछे की पूरी कहानी

Iran-USA Ceasefire:  ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच एक बेहद…

49 minutes ago

This website uses cookies.