Baba Vanga: साल 2025 के नवंबर में जैसे-जैसे 2026 का आगमन करीब आता जा रहा है, बुल्गेरियाई भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। बाबा वेंगा ने भविष्य में सोने की बढ़ती कीमतों, आर्थिक तंगी, गृह युद्ध और एलियंस की चेतावनी दी थी। अब हाल ही में नासा और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की जांच ने उनकी भविष्यवाणी को लेकर लोगों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है।
वर्तमान में हमारी गैलेक्सी में एक रहस्यमयी अंतरिक्ष यान ने वैज्ञानिकों को हैरान कर रखा है। इसे वैज्ञानिकों ने 3I/ATLAS नाम दिया है। हार्वर्ड के खगोल भौतिकीविदों ने दावा किया है कि यह कोई सामान्य धूमकेतू नहीं बल्कि एलियन टेक्नोलॉजी से जुड़ा अंतरिक्ष यान हो सकता है।
वैज्ञानिकों की जांच में सामने आया कि यह ऑब्जेक्ट मैनहैटन के आकार का है और इसका अनुमानित वजन 33 अरब टन है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह Nickel tetracarbonyl गैस छोड़ रहा है, जो किसी भी सामान्य धूमकेतू में पहले कभी नहीं देखी गई।
धूमकेतू सामान्यत: अपने पीछे पूंछ जैसी लाइट छोड़ते हैं। लेकिन 3I/ATLAS की रोशनी आगे की ओर निकल रही है, जैसे यह स्वयं प्रकाश उत्सर्जित कर रहा हो। वैज्ञानिक इसे एक असामान्य और रहस्यमयी ऑब्जेक्ट मान रहे हैं।
3I/ATLAS 19 दिसंबर 2025 को पृथ्वी के सबसे करीब आएगा। नासा ने स्पष्ट किया है कि इससे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि यह कम से कम 240 मिलियन किलोमीटर दूर रहेगा। फिर भी इसकी रहस्यमय प्रकृति और एलियन तकनीक जैसी संभावनाओं ने लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी है।
लोग इस ऑब्जेक्ट को बाबा वेंगा की एलियंस वाली भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे हैं। बाबा वेंगा ने कहा था कि भविष्य में एलियंस का संकेत मिलेगा और पृथ्वी पर रहस्यमयी घटनाएँ घटेंगी। 3I/ATLAS की असामान्य गतिविधियों और एलियन टेक्नोलॉजी जैसी संभावना ने उनकी भविष्यवाणी को फिर से चर्चा में ला दिया है।
हालांकि, वैज्ञानिकों का मानना है कि फिलहाल 3I/ATLAS सिर्फ एक रहस्यमयी अंतरिक्ष ऑब्जेक्ट है और इसमें कोई प्रत्यक्ष खतरा नहीं है। लेकिन इसकी अद्भुत संरचना और अनोखी विशेषताएं खगोल विज्ञान और एलियंस अनुसंधान के क्षेत्र में नई चर्चा को जन्म दे रही हैं।
इस ऑब्जेक्ट की नज़दीकी निगरानी के लिए नासा और अंतरराष्ट्रीय खगोलविद लगातार डेटा एकत्रित कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इसकी वास्तविक प्रकृति और संभावित खतरों का पता लगाया जा सके।
Read More : Bengaluru Ambulance Accident: बेंगलुरु में एंबुलेंस ने बाइक सवारों को रौंदा, मौके पर दंपति की मौत
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.