अपराध

Gurugram Encounter: सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश रच रहे 5 शार्प शूटर गिरफ्तार, 4 घायल

Gurugram Encounter :  गुरुग्राम STF और क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश रच रहे 5 शार्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ देर रात सेक्टर-93 इलाके में हुई। बदमाश विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया के लिए काम कर रहे थे।

बिना नंबर प्लेट की इनोवा में थे सवार

STF को इन शूटरों के गुरुग्राम में सक्रिय होने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस की कई क्राइम यूनिट्स ने मिलकर पटौदी रोड स्थित वजीरपुर इलाके में ट्रैप बिछाया। देर रात जब एक संदिग्ध इनोवा कार (बिना नंबर प्लेट) उस इलाके से गुजरी, तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चार बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया और पांचवें को पीछा कर दबोच लिया।

घायल शूटर अस्पताल में भर्ती

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान इस प्रकार हुई है:

विनोद उर्फ पहलवान, निवासी लोहा माजरा, झज्जर

पदम उर्फ राजा, निवासी लोहा माजरा, झज्जर

आशीष उर्फ आशु, निवासी सोनीपत

शुभम उर्फ काला, निवासी जाजल, सोनीपत

गौतम उर्फ गोगी, निवासी दिपालपुर, सोनीपत (इसे बिना घायल किए गिरफ्तार किया गया)

चार घायल शूटरों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि एक आरोपी को थाने में पूछताछ के लिए ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑपरेट कर रहे गैंगस्टरों से सीधे संपर्क में थे।

राहुल फाजिलपुरिया पर पहले भी हुआ था हमला

गौरतलब है कि 14 जुलाई 2025 को सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम की साउथर्न परिफेरल रोड (SPR) पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। पुलिस को तब से ही शक था कि इस हमले के पीछे विदेशी गैंगस्टरों का हाथ है। अब मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए शार्प शूटरों से यह साफ हो गया है कि हमला एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था।

पुलिस कर रही गहन पूछताछ

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। STF और क्राइम ब्रांच की टीमें यह जानने में जुटी हैं कि क्या इनके तार किसी और हाई-प्रोफाइल टारगेट से भी जुड़े हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

Read More : Women aging after 30: 30 की उम्र के बाद महिलाएं क्यों दिखने लगती हैं उम्र से बड़ी? जानिए कारण और उपाय

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Kuldeep Yadav Reception: कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन, विंटेज कार में हुई दूल्हे राजा की शाही एंट्री, सीएम योगी ने पहुँचकर दिया आशीर्वाद

Kuldeep Yadav Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों अपनी…

2 hours ago

Joe Kent Resignation: ट्रंप सरकार में बड़ी बगावत, शीर्ष अधिकारी जो केंट का इस्तीफा

Joe Kent Resignation: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच डोनाल्ड…

2 hours ago

LPG Cylinder Raid: छत्तीसगढ़ में गैस माफिया पर बड़ा प्रहार, 1013 सिलेंडर जब्त, अब क्यूआर कोड से होगी गैस बुकिंग

LPG Cylinder Raid: छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध व्यावसायिक उपयोग को…

2 hours ago

This website uses cookies.