देशी पिस्टल लहराता आदतन अपराधी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

अंबिकापुर (thetarget365)। देशी कट्टा लहरा लोगों को भयभीत करने मोटरसाइकिल से घूम रहे आदतन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध गांधीनगर थाना में 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर क़ानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने एवं निष्पक्ष वातावरण प्रदान करने “ऑपरेशन विश्वास” के तहत लगातार अभियान चलाकर संदिग्धो/आरोपियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार 11 अप्रैल को थाना गांधीनगर पुलिस टीम को पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिली कि भूपेंद्र सिंह उर्फ़ पप्पू नामक व्यक्ति अपने पास अवैध देशी पिस्टल रखकर मोटरसायकल मे सवार होकर अवैध देशी पिस्टल को लहराते हुए आमनागरिकों कों भयभीत कर बढ़नीझरिया रोड की तरफ घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को भूपेंद्र सिंह उर्फ़ पप्पू 35 वर्ष निवासी बाबूपारा अंबिकापुर वर्तमान पता गंगापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पेंट के कमर में खोंसा हुआ लोहे का अवैध देशी पिस्टल जप्त किया गया। आरोपी से अवैध देशी पिस्टल के बारे मे पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। आरोपी को पुलिस ने धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, थाना कोतवाली एवं गांधीनगर के कई गंभीर मामलो में आरोपी जेल जा चुका हैं। कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक मनीष सिंह, जितेश साहू, अतुल सिंह शामिल रहे।

thetarget365

Recent Posts

Ish Sodhi Injury : न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर

Ish Sodhi Injury :  साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम इन दिनों पांच मैचों की टी20…

12 minutes ago

Assembly Election 2026: तेजस्वी यादव का बड़ा दांव, LDF के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी RJD, कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा

Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार, 15 मार्च 2026 को देश के…

15 minutes ago

US-Iran War Cost: ईरान-अमेरिका युद्ध की भारी कीमत,15 दिनों में अमेरिका ने फूंके 12 अरब डॉलर, हर दिन अरबों का नुकसान

US-Iran War Cost: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच छिड़ा युद्ध अब अपने तीसरे हफ्ते…

18 minutes ago

Benjamin Netanyahu: नेतन्याहू ने ‘मौत’ की अफवाहों को किया खारिज, कॉफी पीते हुए जारी किया वीडियो, बोले- ‘मैं अपनी जनता के लिए मरता हूँ’

Benjamin Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया…

22 minutes ago

This website uses cookies.