World Cup Moments: महिला क्रिकेट के इतिहास में रविवार का दिन हमेशा याद रखा जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मैदान से लेकर ड्रेसिंग रूम तक जश्न का माहौल रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर ट्रॉफी लेने से पहले ही भांगड़ा करने लगीं, वहीं चोटिल ओपनर प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर पहुंचकर जश्न में शामिल हुईं।
वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेने मंच पर पहुंचीं हरमनप्रीत कौर खुशी से झूम उठीं। उन्होंने पंजाबी अंदाज में भांगड़ा करते हुए पूरे स्टेडियम का दिल जीत लिया।
इसी बीच टूर्नामेंट के दौरान चोटिल होकर बाहर हुई प्रतिका रावल भी व्हीलचेयर पर मैदान में पहुंचीं। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाया और उन्होंने भी व्हीलचेयर से उठकर डांस किया। प्रतिका ने टूर्नामेंट में 7 मैचों में 308 रन बनाए थे और भारत की इस सफलता में अहम योगदान दिया।
फाइनल मुकाबले का निर्णायक मोमेंट रहा अमनजोत कौर का शानदार कैच। उन्होंने शतक जड़ चुकी दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट (101 रन) का कैच लपककर मैच की दिशा ही बदल दी। इस विकेट के बाद अफ्रीका की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
फाइनल मैच की शुरुआत भारत के राष्ट्रगान से हुई, जिसे सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज़ में गाया। इस दौरान मैदान में मौजूद थे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, जिन्होंने बाद में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रेजेंट की। सचिन के साथ ICC चीफ जय शाह भी समारोह में मौजूद थे।
पुरुष टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ मैच देखने पहुंचे। उनके साथ वीवीएस लक्ष्मण भी नजर आए। मैच खत्म होते ही उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी।
ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारतीय पुरुष टीम ने भी महिला टीम को चीयर्स किया। तीसरे टी-20 में जीत के बाद पुरुष खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में बैठकर महिला टीम का फाइनल लाइव देखा और जीत पर तालियां बजाईं।
शेफाली वर्मा को 21वें ओवर में जीवनदान मिला जब अनेके बॉश ने उनका कैच छोड़ दिया। उस वक्त वे 57 रन पर खेल रही थीं।
25वें ओवर में मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद शेफाली ने बल्लेबाजी जारी रखी और बाद में चौका लगाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
दीप्ति शर्मा DRS में बचीं जब अंपायर ने उन्हें LBW दिया था।
राधा यादव की एक गेंद पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने नो-बॉल और फ्री-हिट पर दो छक्के जड़कर 13 रन बना डाले।
अमनजोत कौर के डायरेक्ट हिट से ताजमिन ब्रिट्ज रन आउट हो गईं।
ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान दर्शकों ने ‘वंदे मातरम’ गाते हुए मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर स्टेडियम को रोशन कर दिया।
हरमनप्रीत कौर की टीम ने दिखा दिया कि मेहनत, जुनून और विश्वास से नामुमकिन को मुमकिन बनाया जा सकता है। ट्रॉफी उठाने से पहले कप्तान का भांगड़ा और साथी खिलाड़ियों का जश्न इस जीत को हमेशा के लिए यादगार बना गया।
Vijay CM Oath : तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में शनिवार, 9 मई 2026 का दिन…
Ambikapur Skeleton Case : छत्तीसगढ़ के धौरपुर थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने…
Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता के शीर्ष तक पहुँचने का सफर…
iPhone 17 Pro Max : अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे…
Chirmiri Ram Katha : छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में भक्ति और आध्यात्म का एक बड़ा सैलाब…
Ambikapur Online Betting : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना…
This website uses cookies.