Harry Brook SRH
Harry Brook SRH: इंग्लैंड में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित 100 गेंदों के टूर्नामेंट द हंड्रेड (The Hundred) में एक बड़ा घटनाक्रम हुआ है। इंग्लैंड टीम के लिमिटेड ओवर्स कप्तान हैरी ब्रूक इस लीग के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने जा रहे हैं। हैरी ब्रूक, जो पहले द हंड्रेड में नॉर्दन सुपरचार्जर्स की तरफ से खेलते थे, उस टीम के 100 प्रतिशत शेयर अब सन ग्रुप ने खरीद लिए हैं।
इस अधिग्रहण के बाद, अगले साल होने वाले सीजन में टीम बदले हुए नाम सनराइजर्स लीड्स से मैदान पर खेलने उतरेगी। टीम ने अपने स्टार खिलाड़ी ब्रूक को रिटेन करने के लिए पिछले कई दिनों से चल रही बातचीत को अंतिम रूप दिया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, सनराइजर्स लीड्स ने हैरी ब्रूक को $470,000 पाउंड स्टर्लिंग (लगभग 5.62 करोड़ रुपये) में रिटेन करने का फैसला लिया है, जो इस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी डील है।
द हंड्रेड के आगामी सीजन से पहले, सभी 8 फ्रेंचाइजियों को कुल 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका दिया गया है। नई फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स इस मामले में काफी तेजी दिखा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, हैरी ब्रूक को रिकॉर्ड 5.62 करोड़ रुपये में रिटेन करने के अलावा, वह टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी को भी आगे संभालना जारी रख सकते हैं।
ब्रूक ने द हंड्रेड में साल 2021 में नॉर्दन सुपरचार्जर्स की तरफ से खेलना शुरू किया था, और साल 2024 के सीजन में उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली थी। हैरी ब्रूक के अलावा, सनराइजर्स लीड्स ने इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स और ऑस्ट्रेलिया टीम के टी20 कप्तान मिचेल मार्श को भी अगले सीजन के लिए अपने साथ जोड़ने (रिटेन/ड्रॉफ्ट) का फैसला लिया है। टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डेनियल विटोरी संभालते हुए दिखाई देंगे।
रिकॉर्ड-तोड़ सैलरी पर रिटेन होने वाले हैरी ब्रूक पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हिस्सा लेने पर अभी 2 साल का बैन लगा हुआ है। इस प्रतिबंध के कारण, वह साल 2028 में होने वाले ऑक्शन में ही अपना नाम दे सकेंगे। दरअसल, हैरी ब्रूक ने साल 2025 में हुए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनने के बाद, सीजन शुरू होने से एक महीने पहले अपना नाम वापस ले लिया था। उस समय उन्होंने इस फैसले के पीछे कोई बड़ा कारण नहीं बताया था।
आईपीएल के नए नियमों के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी ऑक्शन के बाद किसी टीम का हिस्सा बनने के बाद बिना किसी ठोस या बड़े कारण के खेलने से मना नहीं कर सकता है, जिसके बाद हैरी ब्रूक पर यह प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। इस बैन के कारण वह भले ही दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन द हंड्रेड में उन्हें मिली यह रिकॉर्ड डील उनकी ग्लोबल वैल्यू को साबित करती है।
Read More : Dhurandhar: ‘धुरंधर’ में दिखा ‘तारक मेहता’ का फेमस चेहरा, किसने किया नोटिस?
Kamada Ekadashi 2026: हिन्दू धर्म और पंचांग में एकादशी तिथि का स्थान अत्यंत ऊंचा है।…
Garlic Water Benefits: आयुर्वेद की प्राचीन परंपराओं में रसोई में मौजूद मसालों को केवल स्वाद…
Box Office: भारतीय सिनेमा के इतिहास में रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज के साथ ही क्रिकेट के मैदान…
IMD Weather Alert: देशभर में मौसम के मिजाज में इन दिनों भारी अस्थिरता देखी जा…
CG Weather: छत्तीसगढ़ में वर्तमान में मौसम का मिजाज मिला-जुला बना हुआ है। अधिकांश जिलों…
This website uses cookies.