कुत्ता खरीदने के लिए मां से मांगे 200 रुपये, नही देने पर हथौड़े से कर दी हत्या, पत्नी भी घायल…

रायपुर@thetarget365 : रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आया है। एक सनकी बेटे ने कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये नहीं देने पर अपनी मां की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी और अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

बता दें कि आरोपी प्रदीप देवांगन (45) वर्ष पेशे से ई-रिक्शा चालक है। आरोपी ने अपनी मां गणेशी देवांगन (70) वर्ष से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये मांगे। मां के इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर प्रदीप ने हथौड़े से मां पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसने अपनी पत्नी रामेश्वरी देवांगन (35) वर्ष पर भी वार किए।

आरोपी के 15 वर्षीय बेटे ने सूझबूझ दिखाते हुए हथौड़ा छीन लिया और पड़ोसियों को सूचना दी। लोगों के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकला। घायल मां को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रामेश्वरी का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है। उरला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Recent Posts

AIADMK Election Manifesto: AIADMK का चुनावी धमाका, तमिलनाडु में पुरुषों को भी फ्री बस और राशन कार्ड धारकों को मुफ्त फ्रिज का वादा

AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…

35 minutes ago

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 महासप्तमी, माँ कालरात्रि का प्रिय भोग, फूल और पूजा का विशेष महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…

38 minutes ago

Chaitra Navratri 2026: माँ कालरात्रि की पूजा से दूर होगा हर भय, जानें शुभ मुहूर्त और गुड़ के भोग का महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…

50 minutes ago

Ambikapur Airport: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू, एलायंस एयर ने खोली टिकट बुकिंग

Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…

58 minutes ago

This website uses cookies.