Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अवदाब धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदलने के संकेत मिलने से राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिन तक भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को विशेष रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में हवाओं की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 48 घंटे में राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा और बस्तर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इन जिलों में कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों में भी बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अवदाब उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। यह पहले गहरे अवदाब और फिर 28 अक्टूबर तक प्रबल चक्रवात में बदल सकता है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में लगातार नमी और वर्षा बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन तेज हवाओं और बारिश के चलते मौसम ठंडा महसूस हो सकता है।
राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं:
खड़गांव: 8 सेमी
औंधी और मानपुर: 7–7 सेमी
नारायणपुर और गीदम: 6–6 सेमी
दुर्गकोंदल, छोटेडोंगर और भैरमगढ़: 5 सेमी
मोहला, दंतेवाड़ा, कुमारदा और भानुप्रतापपुर: 4 सेमी
अन्य स्थान जैसे ओरछा, बारसूर, अंबागढ़ चौकी, मर्दापाल, छुरिया आदि में 2–3 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हल्की वर्षा और तेज हवाओं के साथ शाम तक मौसम ठंडा महसूस हो सकता है।
लोगों से अनुरोध है कि बाढ़ वाले क्षेत्रों में न जाएं और खतरनाक इलाकों से दूर रहें।
तेज हवाओं और बारिश के दौरान बिजली, पेड़ और कमजोर संरचनाओं के पास न रहें।
अगर किसी आपात स्थिति का सामना करना पड़े तो स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करें।
छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक मौसम अस्थिर रहेगा, इसलिए आवश्यक सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है।
Nosebleed in Summer : गर्मी के मौसम में जब पारा तेजी से चढ़ता है, तो…
Vaishakh Purnima 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन…
India US Relations : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में…
Diljit Dosanjh Vancouver : कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट के…
Vinesh Chandel Bail : इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल…
Rupee vs Dollar : भारतीय मुद्रा बाजार के इतिहास में आज का दिन एक काले…
This website uses cookies.