उदयपुर @thetarget365 अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार CG 04 NN 2339 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक आभास मिंज, सहदेव राम, प्रधान आरक्षक देवनारायण कंवर और आरक्षक देवेंद्र सिंह ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग अंबिकापुर के नमना कला से सेवानिवृत्ति पार्टी मनाकर रायपुर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ड्राइवर शराब के नशे में था, जिससे उसने कार से नियंत्रण खो दिया और यह भीषण दुर्घटना हो गई।
घायलों की पहचान जेरोम टोप्पो, राहुल टोप्पो, अमन तिर्की, एलिजाबेथ व एक अन्य महिला के रूप में हुई है। सभी घायलों का निवास स्थान रायपुर के मऊगंज थाना क्षेत्र में बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.