Thetarget365

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, कृषि उपसंचालक एसके प्रसाद की मौत

अंबिकापुर @thetarget365 अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर गणेशपुर के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन पेड़ से टकरा गई, जिसमें बलरामपुर के कृषि उपसंचालक एसके प्रसाद (58) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी अनुसार, बलरामपुर में पदस्थ कृषि उपसंचालक एसके प्रसाद सोमवार दोपहर 1 बजे अंबिकापुर से बलरामपुर जाने के लिए अपनी बोलेरो से निकले थे। वाहन को कृषि विभाग के लिपिक पन्ना लाल यादव चला रहे थे। गणेशपुर के पास सामने से आ रहे वाहन से साइड लेने के दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक पहिया भी अलग हो गया।

 

गंभीर चोटें और अस्पताल में मौत

हादसे के दौरान बोलेरो में आगे बैठे उपसंचालक एसके प्रसाद की सीट उखड़कर आगे की विंडशील्ड से टकरा गई। इस टक्कर से उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें अंबिकापुर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

चालक को भी आई चोटें

बोलेरो चालक पन्ना लाल यादव को भी हादसे में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसके प्रसाद मूल रूप से मैनपाट के रहने वाले थे और उनका अंबिकापुर के पटपरिया में निवास था। वे पिछले दो वर्षों से बलरामपुर में कृषि उपसंचालक के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे अंबिकापुर एवं सूरजपुर में भी इसी पद पर सेवाएं दे चुके थे। इसके अलावा, कुछ समय तक उन्होंने संयुक्त संचालक (JDA) का प्रभार भी संभाला था। हादसे की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बना गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने जांच में जुटी हुई है।

thetarget365

Recent Posts

AIADMK Election Manifesto: AIADMK का चुनावी धमाका, तमिलनाडु में पुरुषों को भी फ्री बस और राशन कार्ड धारकों को मुफ्त फ्रिज का वादा

AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…

10 hours ago

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 महासप्तमी, माँ कालरात्रि का प्रिय भोग, फूल और पूजा का विशेष महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…

10 hours ago

Chaitra Navratri 2026: माँ कालरात्रि की पूजा से दूर होगा हर भय, जानें शुभ मुहूर्त और गुड़ के भोग का महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…

10 hours ago

Ambikapur Airport: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू, एलायंस एयर ने खोली टिकट बुकिंग

Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…

10 hours ago

This website uses cookies.