Oplus_16777216
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंठी में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। शराब के नशे में धुत वाहन चालक तेज रफ्तार इनोवा कार क्रमांक CG10 NB 7200 लेकर सीधे एक घर में जा घुसा। हादसे के वक्त घर के आंगन में महिलाएं और बच्चे बैठे थे, जो कार की चपेट में आ गए।
हादसे में दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की और गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक नशे में था और नियंत्रण खो बैठा। दुर्घटना के बाद देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वाहन को धकेल कर घर से बाहर निकाला गया। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ करते हुए चालक की जमकर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता के शीर्ष तक पहुँचने का सफर…
iPhone 17 Pro Max : अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे…
Chirmiri Ram Katha : छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में भक्ति और आध्यात्म का एक बड़ा सैलाब…
Ambikapur Online Betting : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना…
Simplex Castings Fraud : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से जालसाजी और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज…
West Bengal CM : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हो…
This website uses cookies.