Thetarget365

छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम : सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया शुभारंभ

रायपुर @thetarget365 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा Air Service का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आज शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है। इस सेवा का आरंभिक किराया मात्र 999 रुपये है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आम जनता भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जो परिवर्तन आया है, उसका यह एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की सवारी करेगा और आज वह सपना साकार हो रहा है। सरगुजा और बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की एयर कनेक्टिविटी से न केवल नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि इन क्षेत्रों में टूरिज्म और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। राज्य सरकार ने 80 करोड़ की लागत से अंबिकापुर के एयरपोर्ट का विकास किया है। माँ महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर को थ्री सी वीएफआर श्रेणी का लाइसेंस प्राप्त हुआ है। यह एयरपोर्ट 72-सीटर एटीआर-72 विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अंबिकापुर को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने की योजना पर भी काम जारी है।हमारे छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरें, और इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, रामगढ़ की पहाड़ियां और एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात जैसे स्थलों तक अब देश-विदेश के पर्यटकों की पहुंच आसान होगी। इसके साथ ही, एयर कनेक्टिविटी के विस्तार से निवेश का माहौल भी बेहतर होगा। हमारी सरकार ने नई उद्योग नीति में होम स्टे और रिसॉर्ट्स जैसे उद्यमों को विशेष प्रोत्साहन दिया है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं। हमारी कोशिश है कि अगले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ को विमानन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नया साल आने वाला है और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस नई विमान सेवा का लाभ उठाएं और सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें। फ्लाई बिग चार्टर कंपनी 19-सीटर ट्विन औटर विमानों के माध्यम से इन शहरों के लिए सेवाएं देगी।

विमान टेकऑफ़ को वाटर सेल्यूट दिया गया। आज प्रारंभ हुई विमान सेवा के पहले यात्री के रूप में सांसद श्री चिंतामणि महाराज सपत्नीक सवार हुए, जिनको मुख्यमंत्री साय ने बोर्डिंग पास देकर कहा कि आज आपने इतिहास बना दिया। आप इस रूट के पहले यात्री है, आपको शुभकामनाएं। इस अवसर विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजु, संचालक विमानन विभाग संजीव झा, फ्लाई बिग कंपनी के सीएमडी संजय मांडविया उपस्थित थे।

यह खबर भी पढ़ें

thetarget365

Recent Posts

Raigarh Crime News: रायगढ़ में हौसले बुलंद, रेप पीड़िता को आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया नया केस

Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में न्याय की गुहार लगा रही एक दुष्कर्म…

3 minutes ago

Surajpur Murder Mystery: सूरजपुर हत्याकांड का खुलासा, चरित्र पर शक के चलते पति ने ही की थी पत्नी की हत्या

Surajpur Murder Mystery: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली एक वारदात का…

6 minutes ago

Raipur Municipal Budget 2026-27: रायपुर नगर निगम का बड़ा बजट, युवाओं को हॉस्टल की सौगात और 100 करोड़ का म्युनिसिपल बांड

Raipur Municipal Budget 2026-27:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विकास को नई रफ्तार देने के…

11 minutes ago

Surguja Crime News: सरगुजा में खूनी संघर्ष, हैंडपंप चलाने के विवाद में फॉरेस्ट चौकीदार ने युवक पर टांगी से किया हमला

Surguja Crime News:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल…

17 minutes ago

Naxalism End in Bastar: 48 लाख के इनामी नक्सलियों का सरेंडर, हथियारों के बड़े जखीरे के साथ छोड़ी हिंसा की राह

Naxalism End in Bastar:  लाल आतंक के खिलाफ जारी निर्णायक जंग में सुरक्षा बलों को…

23 minutes ago

Chhattisgarh Toll Tax Hike: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से महंगा होगा सफर, टोल प्लाजा पर देना होगा ज्यादा टैक्स

Chhattisgarh Toll Tax Hike:  छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की…

27 minutes ago

This website uses cookies.