मिडिल स्कूल भूसु में शिक्षा के खराब स्तर पर एचएम निलंबित, प्राइमरी की एचएम को शो कॉज नोटिस

सीतापुर विकासखंड के दूरस्थ आधे दर्जन से ज्यादा स्कूलों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों के बीच बैठकर किए सवाल, बच्चों ने उत्साह से लिखे बोर्ड पर सही जवाब

भारतपुर, बेनई, भट्टीपारा, गेरसा के स्कूलों में बच्चों से बात कर परखी शिक्षा, अच्छे प्रदर्शन पर सराहा, स्कूलों में किचन गार्डन की पहल को बढ़ावा देने के निर्देश

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति पर शाला समिति की बैठक नियमित आयोजित करने के निर्देश

अंबिकापुर (thetarget365)। सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर ने सोमवार को सीतापुर विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में स्कूलों का सघन निरीक्षण किया। आधा दर्जन से ज्यादा स्कूलों में पहुंचकर कलेक्टर ने शिक्षा का स्तर परखा और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांची। निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर सबसे पहले स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल भुसू पहुंचे। यहां उन्होंने कक्षा में जाकर बच्चों से बात की और शिक्षा की जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने परिसर में स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में भी शिक्षा का स्तर देखा। पढ़ाई में बेहतर प्रगति ना दिखने पर कलेक्टर ने बेहद नाराजगी जताई। मध्यान्ह भोजन के निर्धारित समय में देरी और गुणवत्ता का अभाव दिखने पर कलेक्टर ने प्रधानपाठक को फटकार लगाई और जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रधानपाठक को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक शाला में भी शिक्षा में लापरवाही दिखने पर एचएम को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश डीईओ को दिए। कलेक्टर ने यहां भोजन सामग्री समय पर ना उपलब्ध करा सकने पर स्वसहायता समूह को भी बदलने के निर्देश दिए।

बच्चों के बीच बेंच पर बैठे कलेक्टर, किए सवाल, बच्चों ने भी उत्साह से बोर्ड पर लिखकर दिए जवाब

इसी तरह कलेक्टर ने माध्यमिक शाला नवापारा, आंगनबाड़ी केंद्र बेनई, प्राथमिक और माध्यमिक शाला बेनई, माध्यमिक शाला भारतपुर, माध्यमिक शाला भट्टीपारा, प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शाला गेरसा और प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला नोनियाटांगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच उनके साथ बेंच पर बैठकर बच्चों से सवाल किए और बोर्ड पर लिखकर दिखाने कहा जिसपर बच्चों ने भी उत्साह से सही उत्तर लिखते हुए अपनी शिक्षा का परिचय दिया। भारतपुर और भट्टीपारा स्कूल परिसर में बनाए गए किचन गार्डन को कलेक्टर ने सराहा। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल को बढ़ावा दें जिससे मध्यान्ह भोजन हेतु ताजा हरी सब्जियों के लिए स्वसहायता समूह पर निर्भरता कम हो। इस दौरान कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में छात्र छात्राओं की उपस्थिति कम देखी जा रही है, शाला समिति की बैठक आयोजित कर पालकों को समझाइश दें। बैठक में ग्राम सचिव भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने शिक्षकों को गांव में पालकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल अवश्य भेजने को अपील करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूलों में बच्चों के पोषण के लिए स्वयं भी सब्जियां भेंट की।

सीतापुर में निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग कक्षा की हुई शुरुआत

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के साथ कलेक्टर भोसकर सीतापुर में निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग कक्षा की शुरुआत के मौके पर शामिल हुए। विधायक टोप्पो ने युवाओं को बेहतर तैयारी कर परीक्षाओं में सफलता हासिल करने प्रोत्साहित किया। इसी तरह कलेक्टर ने भी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर एसडीएम सीतापुर रवि राही, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, सहायक परियोजना अधिकारी रविशंकर पांडेय सहित खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

thetarget365

Recent Posts

Ambikapur News: नेशनल ट्राइबल गेम्स में कुत्तों का आतंक, सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान में घुसे, प्रशासन मौन!

Ambikapur News:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…

2 hours ago

Mann Ki Baat: खाड़ी युद्ध से दुनिया में तेल संकट, भारत है पूरी तरह तैयार- पीएम मोदी का बड़ा बयान!

Mann Ki Baat:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…

2 hours ago

Durg Fire News: दुर्ग में पराली की आग ने मचाया कहर, किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल खाक, मवेशी भी झुलसे!

Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…

3 hours ago

Bengaluru Crime: कर्ज का जाल बना काल, युवक ने मां-बहन को उतारा मौत के घाट, खुद भी गंभीर!

Bengaluru Crime:  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…

3 hours ago

US Protests: डोनाल्ड ट्रंप की ‘तानाशाही’ के खिलाफ ‘No Kings’ प्रदर्शन, 50 राज्यों में लाखों लोगों का हल्लाबोल!

US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…

3 hours ago

US-Iran Conflict: सऊदी में अमेरिकी जासूसी विमान पर बड़ा हमला, 300 सैनिक घायल, युद्ध की आहट तेज!

US-Iran Conflict:  मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…

4 hours ago

This website uses cookies.