नई दिल्ली@thetarget365 : देश की प्रमुख टू-व्हीलर कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपना नया स्कूटर 2025 Honda Dio 125 बाजार में उतार दिया है। यह स्कूटर अब OBD2B एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। कंपनी ने इसे स्पोर्टी डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और नए कलर ऑप्शन्स के साथ पेश किया है, जिससे इसका लुक और परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा दमदार हो गया है।
2025 Honda Dio 125 में क्या खास?
इस नए मॉडल में कंपनी ने वाइब्रेंट ग्राफिक्स, रिफ्रेश डिजाइन और स्ट्राइकिंग कलर्स दिए हैं। इसका स्टाइलिश लुक युवाओं को खासा आकर्षित करेगा। साथ ही राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए स्कूटर के डिजाइन में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं।
पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस
Dio 125 में अब 123.92cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो OBD2B कम्प्लायंट है। यह इंजन 6.11 किलोवॉट की पावर और 10.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। साथ ही इसमें Idling Stop System भी शामिल है, जो ट्रैफिक में फ्यूल सेविंग में मदद करता है।
होंडा डियो के हाईटेक फीचर
इस स्कूटर में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जैसे- 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले जिसमें माइलेज, ट्रिप मीटर, रेंज और इको इंडिकेटर जैसी जानकारियां मिलती हैं। Honda RoadSync ऐप (H-Smart वेरिएंट में) जिससे कॉल, मैसेज अलर्ट और नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। स्मार्ट की और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे मॉडर्न फीचर्स भी शामिल हैं।
वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन
Honda Dio 125 को कंपनी ने दो वेरिएंट्स – DLX और H-Smart (Honda RoadSync सपोर्ट के साथ) में पेश किया है। यह स्टाइलिश स्कूटर कुल पांच शानदार रंगों में उपलब्ध है, जिनमें शामिल हैं: Mat Marvel Blue Metallic, Pearl Deep Ground Gray, Pearl Sports Yellow, Pearl Igneous Black और Imperial Red।
Honda Dio 125 प्राइस
DLX वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत: ₹96,749
H-Smart वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत: ₹1,02,144
नई Honda Dio 125 एक स्टाइलिश, टेक्नोलॉजिकल और एफिशिएंट स्कूटर है, जो खासकर युवा राइडर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है।