ताज़ा खबर

संभाग स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शिक्षक दिवस पर खेल गुरुओं का सम्मान, मोहनपुर और बृजनगर की टीम ने दर्ज की जीत

Football tournament : गांधी स्टेडियम में चल रहे संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार, 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस विशेष रहा। जिला फुटबॉल संघ सरगुजा की ओर से मल्टीपरपज स्कूल के सेवानिवृत्त व्याख्याता महेन्द्र सिंह तथा फुटबॉल जगत में गुरु माने जाने वाले राम बहादुर लाम्बा को संघ के कोषाध्यक्ष प्रेमानंद तिग्गा द्वारा साल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों दिग्गजों का स्वागत किया।

दिन के पहले मैच में नव युवक क्लब मोहनपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफ.सी. राता को 4–0 से हराया। मोहनपुर ने पहले हाफ में 2 गोल कर बढ़त बनाई और दूसरे हाफ में भी दबदबा कायम रखते हुए दो और गोल दाग दिए।

दूसरे मुकाबले में न्यू बॉयज क्लब बृजनगर (लटोरी) ने सधी हुई रणनीति के दम पर आदिवासी क्लब डकवा को 2–1 से मात दी। पहले हाफ में बृजनगर ने 1–0 की बढ़त बनाई और दूसरे हाफ में एक और गोल दागकर जीत सुनिश्चित की। हालांकि अंतिम क्षणों में डकवा ने एक गोल कर अंतर घटाया, लेकिन जीत बृजनगर के नाम रही।

आज के मैचों का संचालन निर्णायक दल में राम बहादुर लाम्बा, दिनेश तिर्की, आयुष, अंकुश, विकास सिंह, धनंजय सिंह, प्रेमानंद तिग्गा, दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा, अखिला राजवाड़े, ललित किशोर, विनोद सिंह और मंगल शामिल रहे।

कल का मैच

कल 6 सितम्बर को पहला मैच एफ.सी. सत्तीपारा बनाम सेंट जॉन स्कूल अंबिकापुर तथा दूसरा मैच फुटबॉल क्लब घघरी बनाम एफ.सी. रेवापुर के बीच खेला जाएगा।

thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT : अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का दबदबा, बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…

3 hours ago

West Bengal Election : बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना, ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…

5 hours ago

Kailash Kher Kedarnath : भजन गायक कैलाश खेर पहुंचे बाबा केदारनाथ के द्वार, शिव भक्ति में हुए लीन

Kailash Kher Kedarnath :  पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…

5 hours ago

दुल्हन संग लौटा दूल्हा, दरवाजे पर हुई गिरफ्तारी, प्रेमिका की आत्महत्या की कोशिश बनी वजह

Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…

5 hours ago

Tomato Farming Profit : टमाटर की खेती से किसान बनेंगे मालामाल, मचान तकनीक से एक एकड़ में लाखों की कमाई

Tomato Farming Profit :  आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…

5 hours ago

Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो में दिखा डरावना विशाल सींग वाला उल्लू, सफल रेस्क्यू के बाद मिली नई जिंदगी

Ontario Owl Rescue :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…

5 hours ago

This website uses cookies.