★ बरिमा गांव के पकरी पारा मोहल्ले की घटना
★ घटना के समय मां नहीं थी। पिता काम करने गया है पुणे, मृतकों में दो बहन और एक भाई
अंबिकापुर (thetarget365)। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में शनिवार देर रात भीषण अग्नि दुर्घटना में तीन सगे भाई बहनों की जलकर मौत हो गई। यह घटना मैनपाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरिमा गांव के पकरीपारा मोहल्ले में हुई है। मृतकों में गुलाबी 8 वर्ष, सुषमा 5 वर्ष और भाई रामप्रसाद ढाई वर्ष शामिल हैं।
ग्रामीणों ने आग लगाने की आशंका जताई है। पुलिस, प्रशासन के अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटना स्थल पर मौजूद है। मरने वाले तीनों बच्चे नौ से छह साल के हैं। तीनों बच्चों का पिता देवधन माझी मजदूरी करने पुणे गया हुआ है और उसकी मां इन बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। घटना से इस मोहल्ले में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Chhattisgarh Prisoner Release: छत्तीसगढ़ सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण और सुधारात्मक न्याय प्रणाली की दिशा में…
Ambikapur Air Service: छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर पर स्थित सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च…
Cameron Green KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)…
Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक हृदयविदारक औद्योगिक दुर्घटना की खबर…
Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ…
Share Market Update March 30: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से ईरान पर हुए ताजा…
This website uses cookies.