Ambikapur Road Accident : अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिट्टीकला के पास NH-130 पर आज शाम 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने पहले सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को कुचल दिया और फिर अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर से जा टकराई। इस भयावह दुर्घटना में मौके पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे NH-130 पर लंबा जाम लग गया। गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे गम्भीर अवस्था मे इलाज के लिए उसे अस्पताल दाखिल कराया गया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
US-Iran Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए नाजुक युद्धविराम (सीजफायर) के…
Nepal Politics: नेपाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत करने वाले युवा प्रधानमंत्री…
Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में घोषित युद्धविराम की स्याही…
Russia-Ukraine Ceasefire : वैश्विक राजनीति और युद्ध के मैदान से एक बड़ी और राहत भरी…
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की दहलीज पर खड़े राज्य में मतदाता…
Balod Magistrate Threat : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
This website uses cookies.