ताज़ा खबर

Indore road accident: इंदौर एयरपोर्ट रोड पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 6 घायल

Indore road accident: शहर के एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम को एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। एक तेज़ रफ्तार ट्रक (MP09 ZP 4069) ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू हो गया और रास्ते में आ रहे कई लोगों व वाहनों को कुचलता चला गया। प्रशासन के मुताबिक इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत और 6 लोग घायल हुए हैं, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि 7-8 लोगों की मौत हुई है।

हादसे की भयावहता: ट्रक में आग, बाइक ब्लास्ट से हुआ धमाका

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान ट्रक में तेज़ आग लग गई। प्रारंभ में यह खबर आई थी कि गुस्साई भीड़ ने ट्रक में आग लगाई, लेकिन बाद में प्रत्यक्षदर्शियों ने स्पष्ट किया कि ट्रक की टक्कर में एक बाइक फंस गई थी, जिसे घसीटते हुए ट्रक काफी दूर तक गया। इसी वजह से बाइक में ब्लास्ट हुआ और ट्रक आग की चपेट में आ गया।

चश्मदीदों ने बयां किया डरावना मंजर

प्रत्यक्षदर्शी सुभाष सोनी ने बताया, “ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे और ड्राइवर नशे में था। ट्रक के टायर में पहले आग लगी और फिर वह लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता गया। कई लोग ट्रक के नीचे आ गए। मैंने अपनी आंखों से 7-8 लोगों को मरते देखा।”

सुभाष ने भावुक होते हुए कहा, “मेरे जीजा के दोनों पैर कट गए। एक पैर मेरे पांव पर आकर गिरा। यह दृश्य कभी नहीं भूल पाएंगे।”

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप देवलिया ने बताया, “तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक महिला को टक्कर मारी, फिर लाइन से कई लोगों को उड़ा दिया। ऐसा लगा जैसे मौत दौड़ रही हो।”

प्रशासन ने संभाला मोर्चा, रेस्क्यू में जुटी टीमें

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को जिला अस्पताल, एमवाय हॉस्पिटल और गीतांजली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एमवाय अस्पताल में अलर्ट घोषित कर दिया गया है और इमरजेंसी बेड आरक्षित किए गए हैं।

घायलों की पहचान

अशोक गोपालानी (71) – लीड्स एरोड्रम

काजल गोपालानी (63)

अंकिता गोपालानी (30)

संविद दुधानी

पलक जोशी – निवासी इमली बाजार

अनिल कोठारे (35) – निवासी अमर पैलेस

पुलिस जांच जारी, ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध

एसीपी अमित सिंह के अनुसार, हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ब्रेक फेल और ड्राइवर की लापरवाही हादसे के पीछे कारण माने जा रहे हैं। ड्राइवर की मेडिकल जांच कराई जा रही है ताकि नशे की पुष्टि हो सके।

इंदौर में एक और दर्दनाक हादसा, जिम्मेदार कौन?

एयरपोर्ट रोड पर हुए इस भीषण हादसे ने प्रशासनिक सतर्कता और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां चश्मदीद 7-8 मौतों की बात कह रहे हैं, वहीं आधिकारिक पुष्टि केवल 2 मौतों की हुई है। आने वाले समय में हकीकत सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Read More: Bhagalpur land controversy: पवन खेड़ा का आरोप, PM ने अडाणी को दी भागलपुर की 1050 एकड़ ज़मीन

Thetarget365

Recent Posts

AIADMK Election Manifesto: AIADMK का चुनावी धमाका, तमिलनाडु में पुरुषों को भी फ्री बस और राशन कार्ड धारकों को मुफ्त फ्रिज का वादा

AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…

7 hours ago

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 महासप्तमी, माँ कालरात्रि का प्रिय भोग, फूल और पूजा का विशेष महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…

7 hours ago

Chaitra Navratri 2026: माँ कालरात्रि की पूजा से दूर होगा हर भय, जानें शुभ मुहूर्त और गुड़ के भोग का महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…

8 hours ago

Ambikapur Airport: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू, एलायंस एयर ने खोली टिकट बुकिंग

Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…

8 hours ago

This website uses cookies.