Thetarget365

नेशनल हाईवे-43 पर भीषण सड़क हादसा: बैंक अधिकारी की मौत, दो घायल

अंबिकापुर @thetarget365 सूरजपुर जिले के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम सिलफिली के पास बीती रात तेज रफ्तार सेंट्रो कार पेड़ से टकरा गई। नेशनल हाईवे-43 पर हुए इस हादसे में एक्सिस बैंक सूरजपुर के कस्टमर सर्विस ऑफिसर नारायण सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई, वाहन सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी अनुसार, नारायण सिंह एक्सिस बैंक सूरजपुर में कस्टमर सर्विस ऑफिसर के पद पर पदस्थ थे। वे गुरुवार रात करीब 9:30 बजे सेंट्रो कार क्रमांक CG15 DX 2684 से सूरजपुर से अंबिकापुर लौट रहे थे। कार में उनके साथ बैंक के ऑपरेशन हेड और एक अन्य कर्मी भी सवार थे। सिलफिली बटालियन ऑफिस के पास तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़े

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीनों सवारों को गंभीर चोटें आईं। रात में ही स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अंबिकापुर के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान बैंक अधिकारी की मौत

अस्पताल में इलाज के दौरान कस्टमर सर्विस ऑफिसर नारायण सिंह की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, उनके सीने में गंभीर चोटें थीं। सुबह तक उनकी स्थिति खतरे से बाहर थी, लेकिन अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। आशंका है कि सीने की पसली टूटने के कारण हार्ट पंचर हो गया था। नारायण सिंह मूल रूप से विश्रामपुर के निवासी थे और अंबिकापुर में अपनी पत्नी और छोटी बेटी के साथ रहते थे। उनके भाई डॉ. प्रशांत सिंह कोरिया जिले के सीएमएचओ हैं।

अन्य घायल खतरे से बाहर

कार में सवार दो अन्य व्यक्तियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। एक का पैर टूट गया है और दूसरे को हाथ व पैर में चोटें हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

thetarget365

Recent Posts

MS Dhoni Injury Update: आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हुए एमएस धोनी, फैंस को लगा झटका

MS Dhoni Injury Update:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…

3 minutes ago

West Bengal Election 2026 : कोलकाता में भारी बारिश से अमित शाह की लैंडिंग में देरी, दो चरणों में वोटिंग

West Bengal Election 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण चुनावी…

9 minutes ago

Surguja Jal Jeevan Mission : क्यों जान देने पर उतारू है सरगुजा का ठेकेदार? जानें भ्रष्टाचार का पूरा खेल

Surguja Jal Jeevan Mission : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से प्रशासन को हिला देने वाली…

2 hours ago

This website uses cookies.