★ सनातन धर्म संत समाज संत गहिरा गुरु आश्रम के तत्वाधान में आयोजित हो रहा कांवर यात्रा
★ विगत 19 वर्षों से जारी है पदयात्रा
उदयपुर @thetarget365 प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्म संत समाज संत गहिरा गुरु आश्रम के सैकड़ों उपासक रामगढ़ के नान तुर्रा से जल भरकर कैलाश गुफा के लिए रवाना हुए हैं।
देखें वीडियो 👇
https://www.instagram.com/reel/C-cY-LVCiWK/?igsh=MWhzZDdweWtsY2R3ZA==
संत गहिरा गुरु के उपासकों में शामिल कांवर यात्री गुरुवार की रात को आकर रामगढ़ सीता बेंगरा के साइड में रुके हुए थे। स्थानीय समिति के द्वारा इन लोगों की रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई। शुक्रवार को सुबह 5:00 बजे से ही घोघरा बांध से स्नान कर जंगल के पथरीले रास्तों में दो किलोमीटर पैदल चलकर संत गहिरा गुरु के साधना स्थल नान तुर्रा पहुंचे।
उक्त स्थल पर न जाने कहां से पहाड़ों के बीच से जल की धारा अनवरत बहती रहती है। जिसे स्थानीय लोग नान तुर्रा कहते है। वहीं से कांवरिए जल भरकर पैदल 110 किलोमीटर दूर कैलाश गुफा के लिए ॐ नमः शिवाय का जाप लेकर रवाना हुए।
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.