West Bengal Assembly chaos: पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा: ममता बनर्जी का बीजेपी पर तीखा वार, शंकर घोष निलंबित

West Bengal Assembly chaos: गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायकों के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसके चलते विधानसभा की गरिमा खतरे में पड़ गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मार्शल को बुलाना पड़ा। इस घटना के बाद बीजेपी विधायक शंकर घोष को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।

ads

ममता बनर्जी का बीजेपी पर तीखा हमला

सीएम ममता बनर्जी ने इस पूरे प्रकरण के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि बीजेपी बंगाल विरोधी और बांग्ला-बिरोधी पार्टी है। उन्होंने सदन में कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि बंगाल की जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो। ममता ने बीजेपी पर वोट चुराने और भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया।

ads

“बीजेपी चोरों की पार्टी है। संसद में हमारे सांसदों को परेशान करने के लिए सीआईएसएफ का इस्तेमाल किया गया,” – ममता बनर्जी

सीएम ने आगे कहा कि बंगाल में वह दिन दूर नहीं जब बीजेपी का एक भी विधायक विधानसभा में नहीं होगा, क्योंकि जनता उन्हें पूरी तरह नकार देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार जल्द ही गिरने वाली है।

विधानसभा में लोकतंत्र की हत्या: शुभेंदु अधिकारी

विधानसभा में हुई इस अशांति के बाद विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा:“ममता बनर्जी और उनके विधायकों ने आज लोकतंत्र की हत्या की है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम खुद सदन में अनुशासन भंग करने में शामिल थीं और टीएमसी ने विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की।

बीजेपी विधायक शंकर घोष निलंबित

हंगामे के दौरान बीजेपी विधायक शंकर घोष और मार्शल के बीच भी झड़प हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस फैसले पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे तानाशाही करार दिया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार का दिन पूरी तरह से हंगामे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में बीत गया। जहां एक ओर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लोकतंत्र और बंगाल विरोधी रवैये का आरोप लगाया, वहीं विपक्ष ने टीएमसी पर सदन की गरिमा भंग करने और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

Read More  : Lisbon train accident: पुर्तगाल के लिस्बन में ट्रेन हादसा, 15 की मौत, 18 घायल, जांच में केबल टूटने से डिरेलमेंट की पुष्टि

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.