Thetarget365

घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर डाला पेट्रोल, दोनों झुलसे

बलरामपुर @thetarget365 बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि दोनों ने एक-दूसरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मो. शमशाद (40) और जुलेखा बेगम (36) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों घर से बाहर निकलकर सड़क पर ही लड़ने लगे। इस दौरान घर में रखे पेट्रोल को निकालकर दोनों ने एक-दूसरे पर डाल दिया। जिसके बाद माचिस जलाते ही दोनों आग की लपटों में घिर गए।
आसपास के लोगों ने दोनों को आग की चपेट से बचाया और तत्काल CHC वाड्रफनगर पहुंचाया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, मो. शमशाद करीब 80 प्रतिशत और जुलेखा बेगम करीब 60 प्रतिशत झुलसी हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।

वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डागेश्वर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

thetarget365

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

9 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

9 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

9 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

10 hours ago

This website uses cookies.