Thetarget365

गर्मी में अगर किडनी से जुड़ी बीमारी है तो इन 6 चीजों से बनाएं दूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी

नई दिल्ली@thetarget365 : गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए हम अक्सर तरह-तरह की चीजें खाते-पीते हैं। लेकिन अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है तो यह मौसम और भी ज्यादा सतर्क रहने का इशारा देता है। तेज धूप, पसीना और पानी की कमी मिलकर किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं।

ऐसे में कुछ चीजें खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और आपकी बीमारी को और बढ़ा सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने खानपान को लेकर सतर्क रहें और कुछ खास चीजों से दूरी बनाएं ताकि गर्मी का मौसम बिना किसी परेशानी के निकल जाए।

1. ऑरेंज या ऑरेंज जूस
ऑरेंज यानी संतरा भले ही विटामिन C से भरपूर होता है, लेकिन अगर आपकी किडनी कमजोर है तो इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है। संतरे में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। खराब किडनी वाले लोगों के लिए ज्यादा पोटैशियम शरीर से बाहर निकालना मुश्किल होता है। इससे हार्ट बीट अनियमित हो सकती है और थकान, कमजोरी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। संतरे का जूस भी किडनी के लिए ठीक नहीं होता क्योंकि इसमें शुगर भी ज्यादा होती है।

2. ड्राई फ्रूट्स
गर्मी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स खाना वैसे भी कम कर देना चाहिए। अगर आपको किडनी की बीमारी है तो इन्हें बिल्कुल सीमित करें या डॉक्टरी सलाह के बिना नहीं खाएं। बादाम, काजू और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स में फॉस्फोरस और पोटैशियम की मात्रा काफी अधिक होती है। ये दोनों मिनरल्स अगर शरीर में अधिक मात्रा में जमा हो जाएं तो किडनी पर असर डाल सकते हैं और ब्लड प्रेशर भी बिगड़ सकता है।

3. कीवी
कीवी को हेल्दी फ्रूट माना जाता है, लेकिन किडनी मरीजों के लिए यह खतरे की घंटी साबित हो सकता है। इसमें पोटैशियम और ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है। यह दोनों चीजें किडनी की कार्यक्षमता को धीमा कर सकती हैं और स्टोन बनने की आशंका भी बढ़ सकती है। खासकर गर्मियों में जब शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है तो कीवी का सेवन किडनी को और परेशान कर सकता है।

4. चुकंदर
चुकंदर में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं, लेकिन यह भी ऑक्सालेट्स से भरपूर होता है। जो लोग पहले से किडनी स्टोन या किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए चुकंदर से दूरी बनाना जरूरी है। ऑक्सालेट्स की अधिक मात्रा यूरिन में जमा होकर स्टोन का रूप ले सकती है। जिससे किडनी और भी कमजोर हो सकती है।

5. ठंडे पेय (कोल्ड ड्रिंक्स या फ्लेवर्ड ड्रिंक्स)
गर्मी में कई लोग खुद को ठंडा रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स या फ्लेवर्ड ड्रिंक्स पीते हैं। लेकिन इनमें शुगर और फॉस्फेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। ये ड्रिंक्स शरीर को डिहाइड्रेट भी करते हैं और किडनी को ठीक से काम करने नहीं देते। इसके अलावा इनमें कैफीन भी मौजूद होता है जो शरीर से पानी जल्दी बाहर निकाल देता है। जिससे किडनी पर और भार बढ़ जाता है।

6. केला
केला एक ताकतवर फल माना जाता है, लेकिन इसमें भी पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अगर आपकी किडनी पहले से कमजोर है तो ज्यादा केला खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बिगाड़ सकता है और शरीर में थकावट, कमजोरी और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Recent Posts

Janjgir-Champa Double Murder: जांजगीर में बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, लूट के बाद इलाके में भारी तनाव

Janjgir-Champa Double Murder:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने…

8 minutes ago

Chhattisgarh Rules Change Today: छत्तीसगढ़ में आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, आम जनता पर सीधा असर

Chhattisgarh Rules Change Today:  आज यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष (FY 2026-27)…

16 minutes ago

Homemade Organic Pesticide: पौधों के कीड़ों से हैं परेशान? किचन के इन मसालों से मिनटों में तैयार करें जैविक स्प्रे

Homemade Organic Pesticide: बागवानी यानी गार्डनिंग एक ऐसा सुकून भरा शौक है जिसमें हम पौधों…

19 minutes ago

Netanyahu’s New Alliance: ‘ईरान को अकेले नहीं छोड़ेंगे’, नेतन्याहू ने किया नए शक्तिशाली गठबंधन का एलान

Netanyahu's New Alliance: ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन…

24 minutes ago

Nashik Sex Scandal: अशोक खरात के मोबाइल ने खोली 45 नेताओं की पोल, नासिक से मुंबई तक मचा हड़कंप

Nashik Sex Scandal:  महाराष्ट्र के नासिक में 'ढोंगी बाबा' अशोक खरात के यौन शोषण मामले…

30 minutes ago

This website uses cookies.