Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार (3 नवंबर 2025) को सहरसा और लखीसराय में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसा कि पीएम मोदी को “अपमान मंत्रालय” बना लेना चाहिए, ताकि वे विपक्ष पर अपमान के आरोप लगाने में जो समय बर्बाद करते हैं, वह बच सके।
प्रियंका गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हमेशा अतीत की बातें करते हैं। जहां भी जाते हैं, वहां किसी न किसी के अपमान की बात निकाल लेते हैं। कर्नाटक में कहा कि विपक्ष ने वहां का अपमान किया, बंगाल में कहा कि विपक्ष बंगाल का अपमान कर रहा है और अब बिहार में विपक्ष पर अपमान का आरोप लगा रहे हैं। मेरा सुझाव है कि प्रधानमंत्री एक नया मंत्रालय बना दें — ‘अपमान मंत्रालय’, ताकि वे हर बार अपमान की बात करने में अपना समय न गंवाएं।”
कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार में कोई डबल इंजन सरकार नहीं है, बल्कि “सिंगल इंजन सरकार” चल रही है जिसे प्रधानमंत्री मोदी खुद संचालित कर रहे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “बिहार में मुख्यमंत्री की कोई सुनवाई नहीं है, सभी फैसले दिल्ली से लिए जाते हैं।”प्रियंका गांधी ने महिलाओं से अपील की कि वे “सरकार से मिलने वाले 10 हजार रुपये जरूर लें, लेकिन एनडीए को वोट न दें।” उन्होंने इस योजना को “राजनीतिक घूस” बताया और कहा कि “20 साल से महिलाओं के लिए पैसा नहीं था, अब चुनाव से पहले क्यों?”
प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर कॉरपोरेट पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सारे बड़े उद्योग अपने दोस्तों को दे दिए हैं। अडानी को बिहार की जमीन एक रुपये प्रति एकड़ में दी गई, लेकिन जब आम लोग लोन लेने जाते हैं तो उन्हें मना कर दिया जाता है। मोदी सरकार आम जनता के लोन माफ नहीं करती, लेकिन अपने उद्योगपति मित्रों के हजारों करोड़ रुपये माफ कर देती है।”
प्रियंका गांधी ने दावा किया कि बिहार में 65 लाख से ज्यादा वोट काट दिए गए, जो जनता के अधिकारों पर “बड़ी साजिश” है। उन्होंने कहा, “वोट आपका अधिकार है। अगर यही छिन गया तो आपके पास कुछ नहीं बचेगा। वोट चोरी लोकतंत्र पर हमला है।”
लखीसराय की रैली में प्रियंका गांधी ने कहा, “बिहार में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है। सबसे ज्यादा नौजवान बिहार में हैं, लेकिन सबसे ज्यादा बेरोजगार भी यहीं हैं।” उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत और महिलाओं के लिए सुरक्षा योजनाएं लागू की जाएंगी। प्रियंका गांधी ने दिन में समस्तीपुर के रोसा में रोड शो भी किया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक जुटे।
Bilaspur Bird Flu Alert: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है,…
AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…
Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…
Love Affair Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.