नई दिल्ली@ thetarget365 औषधीय गुणों से भरपूर कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल का इस्तेमाल दादी नानी के जमाने से स्किन के अलावा सेहत संबंधित समस्याओं के लिए भी किया जाता रहा है। अरंडी के तेल का इस्तेमाल कई प्रोडक्टस में भी किया जाता है और आयुर्वेद में इसे कई गुणों से भरपूर बताया गया है।
आपको बता दें, अरंडी के तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणोंसे भरपूर होते हैं, जो स्किन की समस्याओं जैसे चेहरे के मुहांसे, दाग-धब्बे और झुर्रियों से निजात दिलाने के अलावा,सेहत से जुड़ी समस्याओं के लिए भी किया जाता रहा है। आइए जानते हैं कि इस तेल को लगाने से स्किन और सेहत को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं और इसे कैसे करें इस्तेमाल।
औषधीय गुणों से भरपूर कैस्टर ऑयल, यानी अरंडी का तेल स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। ये त्वचा को नमी और पोषण देता है, जिससे आपकी त्वचा मुलायम बनती है और चेहरा यंग दिखाई देता है। इसे आप सीधे त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं, या फिर किसी मॉश्चराइजिंग गुणों वाले ऑयल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।
कैस्टर ऑयल बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। कैस्टर ऑयल से बालों यानी स्कैल्प पर मसाज करने के बाद कम से कम दो घंटे बाद शैंपू करना चाहिए। इसे नियमित रूप से लगाएंगे तो बाल झड़ना भी कम होते हैं और ग्रोथ भी बेहतर होती है।
आपको बता दें, कैस्टर ऑयल से मसाज करने पर जोड़ों के दर्द और सूजन से भी राहत मिलती है। इसे गुनगुना करके लगाना चाहिए। ये तेल एंटीइंफ्लामेटेरी गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसकी मसाज करने से मसल्स की सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है और आराम महसूस होता है।
कैस्टर ऑयल के सेवन से कब्ज से राहत भी मिलती है। इसके लिए इसे रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ करना। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें, नहीं तो समस्या भी हो सकती है।
कैस्टर ऑयल के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होता है, आंखों के लिए फायदा होता है और ये बालों की डैंड्रफ को भी कम करता है और चमक भी बढ़ाता है। इसके अलावा कैस्टर ऑयल पिग्मेंटेशन, डार्क स्पॉट्स को कम करने, फाइन लाइंस और रिंकल्स को रोकने में भी हेल्पफुल रहता है।
Durg Crime : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने…
China North Korea Relations : एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बदलते कूटनीतिक समीकरणों के बीच चीन और…
JD Vance Iran Warning : ईरान और अमेरिका के बीच दशकों से चले आ रहे…
Opium Smuggling : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ…
Jio vs Airtel: आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स डुअल सिम का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें अक्सर…
Mainpat BJP Leader Resign : सरगुजा जिले के मैनपाट में प्रशासन द्वारा एक विधवा महिला…
This website uses cookies.