Oplus_16908288
अंबिकापुर @thetarget365 आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने देशी महुआ शराब की अवैध भट्ठी का पर्दाफाश किया है। होली पर्व पर खपाने के लिए अवैध भट्ठी में पांच चूल्हे में देशी महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा था। पांच बड़े-बड़े ड्रम में लगभग एक हजार महुआ भीगा कर रखा गया था। इससे भी शराब बनाया जाता।
इस अवैध भट्ठी का संचालन शिवलाल एक्का नामक ग्रामीण कर रहा था। आबकारी विभाग का दावा है कि आरोपी शिवलाल सरगुजा जिले का महुआ शराब का माफिया है। इसके विरुद्ध पूर्व में भी कार्रवाई की जा चुकी है।आरोपी शिवलाल एक्का के कब्जे से प्लास्टिक के अलग-अलग पाउच में भरा 58.5 लीटर महुआ शराब जब्त कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
यहां पांच भट्टी पर महुआ शराब बन रहा था तथा प्लास्टिक के 45 पाउच में कुल 58.5 लीटर महुआ शराब भरकर बेचने के लिए रखा हुआ था । 200 किलोग्राम क्षमता वाले पांच बड़े-बड़े ड्रम में लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लहान तैयार था। आरोपी शिवलाल एक्का को आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।
होली में महुआ शराब खपाने के लिए शिवलाल एक्का बड़े पैमाने पर महुआ शराब बना रहा था। कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी व संगीता शामिल रहे।
Women's Reservation: महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…
Trump Last Warning : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब अपने सबसे…
Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…
ECI Update: भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…
Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…
Iran Military Update: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे दो हफ्तों के नाजुक संघर्ष…
This website uses cookies.