Illegal Paddy Buying : बलरामपुर–रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध धान परिवहन और खरीदी–बिक्री के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए फिर एकबार कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने एक पटवारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई से सरकारी खरीदी व्यवस्था में की जा रही गड़बड़ियों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सनावल में पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 82/2025 अंतर्गत धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं 318(4), 61(2) बीएनएस के प्रकरण में पहले ही आरोपी श्याम सुंदर गुप्ता एवं उसके भाई शिवम गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी श्याम सुंदर गुप्ता के मोबाइल की जांच की गई, जिसमें पटवारी संजय सोनी एवं राजेश कुमार की संलिप्तता सामने आई।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने श्याम सुंदर गुप्ता के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ की खरीदी मंडियों में अलग-अलग किसानों के खातों के माध्यम से बेचकर अवैध लाभ कमाने की बात स्वीकार की।
इस पर पुलिस ने पटवारी संजय सोनी पिता नीलम सोनो, 32 वर्ष, निवासी सनावल तथा राजेश कुमार पिता जलदेव प्रसाद गुप्ता, 39 वर्ष, निवासी तालकेश्वरपुर थाना सनावल, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे भी गहन जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
Kushinagar ISIS Arrest : देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर…
RR vs GT highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले…
Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में सत्ता के महासंग्राम के लिए राजनीतिक बिसात बिछ…
Jaggi Murder Case : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में एक नया कानूनी…
Kerala Election 2026 : केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के रण में उतरे उम्मीदवारों के प्रोफाइल…
Chhattisgarh RTE crisis : छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत गरीब बच्चों के…
This website uses cookies.