Illegal Relationship news : हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को कलंकित कर दिया है। यहां एक युवक ने अपनी ही भांजी को पहले अपने घर में आश्रय दिया और फिर उसके साथ अवैध संबंध बनाकर उसे गर्भवती कर दिया। मामला सामने आने पर परिजनों और ग्रामीणों के दबाव में मामा ने मंदिर में शादी रचा ली।
पीड़ित युवती के माता-पिता की मृत्यु के बाद वह अपने ननिहाल आकर रहने लगी थी। शुरू में मामा ने उसे बेटी की तरह पाला, लेकिन कुछ समय बाद उसकी नीयत बदल गई। परिजनों की गैरमौजूदगी में वह युवती से नजदीकियां बढ़ाने लगा और उसे प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बना बैठा। यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा।
जब युवती गर्भवती हुई तो उसकी हालत छिप नहीं पाई। परिजनों को जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। मामला तूल पकड़ने लगा और परिवार को सामाजिक तानों का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख युवती को लेकर परिजन सुमेरपुर पुलिस थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस में मामला दर्ज होते ही मामा को सजा का डर सताने लगा। मुकदमे से बचने के लिए उसने परिजनों और गांववालों के सामने युवती से शादी करने का प्रस्ताव रखा। कुछ ग्रामीणों और परिजनों ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, हालांकि गांव के कुछ लोगों ने इसे गलत करार देते हुए विरोध भी जताया।
सहमति बनने के बाद मामा ने गांव के मंदिर में जाकर युवती की मांग में सिंदूर भर दिया और उसे पत्नी का दर्जा दे दिया। इस घटना की चर्चा गांवभर में फैल गई और लोगों ने इसे रिश्तों की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला बताया। कुछ लोगों ने इस विवाह को मजबूरी का फैसला बताया, तो कुछ ने इसे सामाजिक अपराध करार दिया।
सुमेरपुर थाने में पुलिस ने प्रारंभिक जांच की, जिसके बाद परिजनों के बीच सहमति बन गई। थाना प्रभारी अनूप कुमार के अनुसार दोनों पक्षों की सहमति से मंदिर में विवाह कराया गया और युवती की शिकायत पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया। पुलिस का कहना है कि चूंकि विवाह आपसी सहमति से हुआ है, इसलिए अब यह मामला सुलझा हुआ माना जा रहा है।
Read More : Monsoon session 2025 : संसद के मानसून सत्र में पहले ही दिन हंगामा, बहस की टाइमिंग को लेकर विपक्ष असंतुष्ट
Ambikapur school notice : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की…
US-Iran Talks Conditions : अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चली आ रही…
Durg Crime : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने…
China North Korea Relations : एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बदलते कूटनीतिक समीकरणों के बीच चीन और…
JD Vance Iran Warning : ईरान और अमेरिका के बीच दशकों से चले आ रहे…
Opium Smuggling : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ…
This website uses cookies.