रायपुर @thetarget365 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक में आज कई बड़े और दूरगामी फैसले लिए गए। इन निर्णयों का प्रभाव प्रशासनिक व्यवस्था से लेकर संस्कृति, खेल, आवास, युवा कल्याण और पर्यटन जैसे विविध क्षेत्रों तक पड़ेगा। बैठक में वर्ष 2025 की स्थानांतरण नीति, ग्रामों के नाम परिवर्तन, कला-संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास, राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना, किफायती आवास नीति, युवा रत्न सम्मान योजना और होमस्टे नीति जैसे कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
◆ वर्ष 2025 की स्थानांतरण नीति को मंजूरी
कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ शासन की नई स्थानांतरण नीति को मंजूरी दी है। इसके तहत: आवेदन की अवधि: 6 जून से 13 जून तक।
जिला स्तर पर तबादले: 14 जून से 25 जून तक प्रभारी मंत्री की मंजूरी से।
राज्य स्तर पर: विभागीय मंत्री की स्वीकृति से।
विशेष प्रावधान: गंभीर बीमारी, अक्षमता या सेवानिवृत्ति से पहले के मामलों में छूट।
अनुसूचित क्षेत्रों से स्थानांतरण हेतु एवजीदार अनिवार्य।
रिक्त पदों की प्राथमिकता: सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर जिलों में विशेष प्रयास।
ई-ऑफिस के माध्यम से पारदर्शी आदेश।
25 जून के बाद स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
◆ दामाखेड़ा का नाम होगा ‘कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा’
मुख्यमंत्री की फरवरी में की गई घोषणा के अनुरूप, ग्राम पंचायत दामाखेड़ा का नाम अब “कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा” होगा। यह निर्णय कबीरपंथी श्रद्धालुओं की आस्था को सम्मान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
◆ दो ग्राम पंचायतों के नामों में बदलाव
गदहाभाठा का नाम बदकर सोनपुर। चण्डालपुर का नाम बदकर चन्दनपुर किया गया।
◆ नवा रायपुर में बनेगा कलाग्राम
राज्य की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संस्कृति विभाग को 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित की गई है। यह कलाग्राम शिल्पकारों, लोक कलाकारों और कारीगरों के लिए एक समर्पित केंद्र होगा।
◆ राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना
नवा रायपुर में 13.47 एकड़ भूमि खेल विभाग को निःशुल्क दी गई है, जहां राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी बनाई जाएगी। इसमें इनडोर और आउटडोर रेंज, हॉस्टल और उच्च प्रदर्शन केंद्र भी शामिल होंगे।
◆ किफायती जन आवास नियम 2025
निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को शहरी क्षेत्रों में सस्ते भूखंड और बुनियादी सुविधाओं से युक्त कॉलोनियों का लाभ मिलेगा। इससे अवैध प्लाटिंग पर रोक लगेगी और रियल एस्टेट में निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे।
◆ युवा रत्न सम्मान योजना का शुभारंभ
युवा कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को हर वर्ष “छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान” प्रदान किया जाएगा। इसमें पुरस्कार राशि 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपए तक होगी। इसमें सामाजिक, साहित्य, नवाचार, पर्यावरण, शिक्षा आदि 14 क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
◆ प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु मापदंडों में छूट
खेल विभाग में प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्था पटियाला के डिप्लोमा मापदंड को एक वित्तीय वर्ष के लिए शिथिल किया गया है, जिससे अधिक प्रतिभाशाली युवाओं को मौका मिल सके।
◆ छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30
ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई होमस्टे नीति लागू की गई है। इससे बस्तर और सरगुजा जैसे इलाकों में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और पर्यटक गांवों की संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे।
Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…
Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…
UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…
Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…
Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…
Bemetara Court Verdict : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की एक अदालत ने अंधविश्वास और धर्मांतरण…
This website uses cookies.