छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले में माँ, बेटी और दमाद ने मिलकर पिता को मारकर जलाया, पिता की बुरी नीयत से परेशान…

दुर्ग@thetarget365 : छत्तीसगढ़ के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के खार में मिली अधजली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पत्नी, बेटी और दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों ने ही मिलकर घटना को अंजाम दिया था। मृतक अपनी ही बेटी पर गलत नियत रखता था।

ह्त्या का पुरा मामला

दरअसल, पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के खार में 6 अप्रैल को एक व्यक्ति की अधजली लाश मिली थी। पुलिस और फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के आसपास चार पहिया वाहन के टायर के निशान मिले थे। आशंका जताई जा रही थी कि पहले हत्या की गई, फिर शव को यहां लाकर जलाया गया।

लाश जली होने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए सायबर प्रहरी ग्रुप में मृतक की फोटो वायरल किये। ग्रुप में एक व्यक्ति ने टैटू देखकर मृतक की पहचान राॅकी लांजेवार के रूप में की। पुलिस ने संदहे के आधार पर मृतक के घर वालों को हिरासत में लेकर उनसे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में बेटी, दामाद ने मां के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की।

मृतक अपनी ही बेटी पर गंदी नियत रखता था। 2023 में पिता इसी मामले में जेल भी गया था। जेल से छूटने के बाद फिर से बेटी पर गलत नियत रखने लगा। घटना वाले दिन वो बेटी से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था। इसी बात से गुस्से में आकर दामाद दुल्यांश गजभिये ने सब्बल से वार कर ससुर राॅकी लांजेवार की हत्या कर दी। वारदात के बाद इसकी सूचना बेटी ने अपनी मां दी। और तीनों ने मिलकर शव को कंटेनर ट्रक में भरकर उम्दा रोड के खार में जला दिया था। पुलिस ने मामले में बेटी, दामाद और मृतक की पत्नी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

आरोपियों के नाम

01 दुल्यांश गजभिये पिता भक्त गजभिये, उम्र 21 साल, साकिन सतनाम भवन के पास, गायकवाड का मकान, ग्राम उम्दा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग

02 सृष्टी गजभिये पति दुल्यांश गजभिये, उम्र 20 साल, साकिन सतनाम भवन के पास, गायकवाड का मकान, ग्राम उम्दा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग

03 मोहनी लांजेवार पति रॉकी लांजेवार, साकिन पोस्ट आफिस के सामने, जलेबी चौक, केम्प-1, थाना छावनी, जिला दुर्ग

Recent Posts

Singapore Open 2026 : सात्विक-चिराग का धमाका, वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर पहुंचे सिंगापुर ओपन फाइनल

Singapore Open 2026 :  सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स इवेंट से…

7 hours ago

Abhishek Banerjee Attack : अभिषेक बनर्जी हमले पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बीजेपी को बताया ‘हत्यारा’

Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव…

7 hours ago

Delhi Building Collapse : दिल्ली साकेत में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर…

7 hours ago

Korba News : कोरबा में रिश्वतखोर क्लर्क प्रदीप मिश्रा निलंबित, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी प्रशासनिक…

7 hours ago

China Nuclear Expansion : चीन का परमाणु विस्तार, सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा सैन्य नेटवर्क उजागर

China Nuclear Expansion :  चीन अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता को मजबूत…

8 hours ago

This website uses cookies.