UP crime news: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के नेबुआ नौरंगिया गांव में 60 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर जबरन शादी की और फिर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रणजीत सिंह ने नाबालिग को बहकाकर मदनपुर स्थित एक मंदिर में ले गया। वहां उसने जबरन लड़की की मांग में सिंदूर भरकर खुद को उसका पति बताया। इसके बाद वह उसे पास के जंगल में ले गया, जहां उसने दरिंदगी की हदें पार करते हुए पहली बार दुष्कर्म किया। जाते समय आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया, तो उसे जान से मार देगा।
डरी-सहमी नाबालिग ने पहले किसी को नहीं बताया। लेकिन मंगलवार रात, जब वह शौच के लिए घर से बाहर गई, तो आरोपी ने फिर से उसे पकड़ लिया और जबरन अपने घर ले गया। वहां भी उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। लड़की की मां जब उसे ढूंढते हुए बाहर निकलीं, तो उन्होंने आरोपी को बेटी को लेकर घर में घुसते हुए देख लिया। इस पर तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही यूपी 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी के घर पर दबिश दी। वहां नाबालिग बदहवास हालत में मिली, जो अपनी मां को देखते ही फूट-फूट कर रोने लगी और पूरी घटना का खुलासा किया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।
बुधवार को पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट, रेप, जबरन शादी, गंभीर धमकी जैसी धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच एसओ दीपक कुमार सिंह की निगरानी में की जा रही है।
कुशीनगर की यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सिर्फ प्रशासन का ही नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही, लेकिन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता, कड़ी सजा और सख्त निगरानी की जरूरत है।
Read More : Trump Warning to India: अमेरिका-भारत व्यापार तनाव बढ़ने का खतरा, ट्रंप ने दी चेतावनी
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…
Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…
IPL 2026: आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…
Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…
This website uses cookies.