Raipur Drugs Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाई प्रोफाइल ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार मॉडल और इंटीरियर डिजाइनर नव्या मालिक के तार अब पूर्व मंत्री और विधायकों के बेटों से जुड़ने लगे हैं। पुलिस की पूछताछ में नव्या और उसके सहयोगियों के कई राज सामने आए हैं, जो इस मामले को और भी व्यापक बनाते हैं। नव्या मालिक और उसकी सहेली विधि अग्रवाल समेत अन्य आरोपियों को कोर्ट ने ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है, लेकिन पुलिस अब भी मामले की गहन जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नव्या मालिक का कनेक्शन एक पूर्व मंत्री, एक विधायक के बेटे और एक विधायक के भतीजे से भी मिला है। बताया गया है कि नव्या और उसके ये संबंधी कई बार रायपुर के फार्महाउस में नाइट पार्टी में भी शामिल हुए। इसके अलावा नव्या का रायपुर के एक पेट्रोल पंप संचालक से भी कनेक्शन था। पुलिस इस कनेक्शन की पड़ताल कर रही है कि क्या ये लोग ड्रग्स तस्करी से जुड़े हैं या केवल सामाजिक रिश्ते हैं।
पुलिस ने नव्या के मोबाइल फोन से 300 से ज्यादा संदिग्ध संपर्क नंबर बरामद किए हैं, जो छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगपति, कपड़ा, सराफा कारोबारी और रियल एस्टेट से जुड़े युवाओं से संबंधित हैं। नव्या पेशे से इंटीरियर डिजाइनर भी है, इसलिए पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इन संपर्कों का संबंध इंटीरियर डिजाइनिंग से था या ड्रग्स तस्करी से।
राज्य के एक बड़े शराब कारोबारी के बेटे के घर का इंटीरियर नव्या ने डिज़ाइन किया था, जिसके बाद दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा। पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या इंटीरियर डिजाइनिंग के काम के बहाने ड्रग्स की सप्लाई भी की जा रही थी।
रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि हरियाणा से ड्रग्स लेकर आए एक आरोपी के भी नव्या से कनेक्शन मिले हैं। इस मामले में नव्या और विधि अग्रवाल के संपर्क में आए लोगों की जांच चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
30 अगस्त को मुंबई से नव्या मालिक को ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसके करीबी दोस्त आएं परवेज को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। हरियाणा से ड्रग सप्लाई करने आए एक पेडलर को भी पुलिस ने पकड़ लिया। 3 सितंबर को विधि अग्रवाल, जुनैद, सोहेल खान समेत चार अन्य की गिरफ्तारी हुई। नव्या और अन्य आरोपियों को 6 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर रखा गया, जिसमें उनसे कई अहम जानकारियां मिलीं। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर 15 सितंबर तक जेल भेज दिया गया।
पुलिस इस पूरे मामले में कई हाई प्रोफाइल कनेक्शन की जांच कर रही है। नव्या के संदिग्ध नंबरों की पड़ताल जारी है ताकि ड्रग्स सिंडिकेट के नेटवर्क को पूरी तरह उजागर किया जा सके। पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे होंगे और जांच तेज गति से चल रही है।
Read More : Baloda Bazar : बलौदा बाजार में नाला किनारे मिला था अज्ञात शव, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा
Ambikapur Land Mafia : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में बस स्टैंड के पास स्थित ऐतिहासिक…
WB Elections : पश्चिम बंगाल में मतगणना (Counting) की प्रक्रिया और निष्पक्षता को लेकर सत्ताधारी…
Balcony Gardening Tips : भारतीय व्यंजनों में भिंडी का एक विशेष स्थान है। चाहे मसालेदार…
Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग…
Anemia in Children : आज के दौर में छोटे बच्चों में खून की कमी यानी…
Puja Room Vastu : अक्सर भक्तों के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि…
This website uses cookies.