सरगुजा@thetarget365 : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के भूलसी टिकरा के पास एक महिला से 23 हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया है। ग्राम खड़ा दोरना निवासी ललित गुप्ता घरेलू कार्यों के लिए रुपये निकालने सीतापुर सहकारी बैंक गई थीं। बैंक से 20 हजार रुपये निकालने के बाद जब वह घर लौट रही थीं, तभी भूलसी टिकरा के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके पास रखे रुपये लूट लिए।
पीड़िता के अनुसार, बदमाशों ने प्लास्टिक की थैली में रखे कुल 23 हजार रुपये लूट लिए, जिसमें बैंक से निकाले गए 20 हजार रुपये और उनके पास पहले से मौजूद 3 हजार रुपये शामिल थे। घटना के बाद ललित गुप्ता ने तुरंत सीतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा पुलिस की स्पेशल टीम सक्रिय हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…
Iran War 2026: मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज चेन्नई…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
This website uses cookies.