IND vs PAK : एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मैच के बाद एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने लेवल 1 अपराध के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। रऊफ पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया है।
यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई है जिसमें हारिस रऊफ ने मैच के दौरान दर्शकों की ओर आपत्तिजनक और भड़काऊ इशारे किए थे। बीसीसीआई ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आईसीसी से औपचारिक शिकायत की थी।
भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 का मुकाबला बेहद तनावपूर्ण माहौल में खेला गया था। मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इसी दौरान बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे हारिस रऊफ ने दर्शकों की ओर पहले “6-0” का इशारा किया, जो शायद पाकिस्तान की पिछली हार का जवाब माना जा रहा था। इसके बाद उन्होंने फाइटर जेट उड़ाने और ब्लास्ट करने जैसा इशारा भी किया, जो ना सिर्फ अशोभनीय था बल्कि खेल की भावना के खिलाफ भी था।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC ने इस हरकत को गंभीरता से लिया और हारिस रऊफ को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 के तहत दोषी पाया है, जो “खेल की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार” से संबंधित है। ICC ने उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी है कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोहराने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। ऐसे में हारिस रऊफ पर यह कार्रवाई पाकिस्तान टीम के लिए मानसिक दबाव का कारण बन सकती है।
भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में अब तक दो बार आमने-सामने आ चुके हैं और दोनों ही मौकों पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। तीसरी भिड़ंत फाइनल में होगी, जहां भारत की नजरें क्लीन स्वीप पर होंगी, वहीं पाकिस्तान प्रतिष्ठा बचाने के लिए खेलेगा।हारिस रऊफ की इस अनुशासनहीनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बड़े मुकाबलों में भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना उतना ही जरूरी है जितना प्रदर्शन करना। ICC का यह एक्शन खेल की गरिमा को बनाए रखने की दिशा में सकारात्मक कदम है। उम्मीद की जानी चाहिए कि आने वाले मैचों में खिलाड़ी खेल भावना का सम्मान करते हुए मैदान पर उतरें।
Shani Jayanti 2026 : सनातन धर्म में शनि देव को न्याय और कर्मों का फल…
Crude Oil Price Hike : अमेरिका और ईरान के बीच गहराते भू-राजनीतिक संकट का सीधा…
NEET Paper Leak : देश की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी (NEET-UG…
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले इलाके…
Putin Xi Jinping Talks : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया चीन दौरे ने पूरी…
Japan Earthquake : जापान में शुक्रवार को एक बार फिर धरती डोल उठी, जिससे देश…
This website uses cookies.