राष्ट्रीय

India Pakistan Border: POK में लश्कर-ए-तैयबा की बड़ी साजिश, ‘मरकज़’ की आड़ में बन रहे लॉन्च पैड

India Pakistan Border: पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) एक बड़ी साजिश रच रहा है। ख़बरों के मुताबिक, लश्कर रावलकोट के खैगला इलाके में अपने आतंकियों के लिए लॉन्च पैड और शेल्टर बनाने की तैयारी कर रहा है। इस ‘डुअल यूज़’ (दोहरे इस्तेमाल वाली) सुविधा का नाम ‘अल-अक्सा मरकज़’ बताया जा रहा है।

India Pakistan Border: ऑपरेशन सिंदूर के बाद लॉन्च पैड बनाने की साजिश

भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में लश्कर-ए-तैयबा के लॉन्च पैड को तबाह किए जाने के बाद, लश्कर ने अब POK में छिपकर गतिविधियां चलाने की रणनीति अपनाई है। मरकज़ (केंद्र) की आड़ में आतंकी संगठन वास्तव में लॉन्च पैड तैयार करता है। खुद लश्कर के POK प्रवक्ता ने इस ‘मरकज़’ के निर्माण की बात कबूल की है। लश्कर की रणनीति POK के विभिन्न हिस्सों में छोटे-छोटे मरकज़ बनाकर अपने आतंकियों को छिपाने और सुरक्षित रखने की व्यवस्था करना है।

India Pakistan Border: प्रवक्ता की जुबान फिसली, खुली लश्कर की असलियत

आतंकवादी संगठन इसे एक साधारण मस्जिद बताने की कोशिश कर रहा है। एक वीडियो में, LeT के POK प्रवक्ता आमिर ज़िया भी शुरुआत में इसे मस्जिद बताते हैं, लेकिन बातचीत के दौरान गलती से इसे ‘मरकज़’ कह देते हैं, जिससे लश्कर की असली मंशा साफ हो जाती है। यह ‘मरकज़’ दरअसल आतंकियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना और भारत में घुसपैठ के लिए उपयोग किए जाने वाला लॉन्च पैड ही है।

बहावलपुर में हुई लश्कर और जैश की बड़ी बैठक

इस बड़ी साजिश से पहले, पाकिस्तान के बहावलपुर में 6 नवंबर को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकवादियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में जैश के कई कमांडरों के साथ, लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्ला कसूरी भी बैठा हुआ दिखाई दिया। गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पहले भी बहावलपुर में इसी तरह की एक मीटिंग आयोजित की गई थी, जो भारत के खिलाफ बड़े आतंकी हमलों की साजिश रचने के लिए जानी जाती है।

सैफुल्लाह कसूरी ने दी PM मोदी को खुली धमकी

बैठक में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्ला कसूरी ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली धमकी दी थी। समर्थकों की एक सभा को संबोधित करते हुए उसने कहा था कि भारत को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ‘कीमत चुकानी पड़ेगी’।

उसने धमकी भरे लहजे में कहा, “नरेंद्र मोदी को ध्यान से सुनना चाहिए और अपने जालिम लोगों से कहना चाहिए वह समय पास है जब हमारे डैम और नदियां हमारी होंगी। पूरा जम्मू और कश्मीर हमारा होगा।” सैफुल्लाह कसूरी ने भारत पर और हमलों का इशारा करते हुए कहा कि लश्कर बदला लेना अच्छी तरह जानता है। उसने धमकी दी कि दुश्मन को यह नहीं सोचना चाहिए कि वे हिम्मत हार जाएंगे या चुप रहेंगे, बल्कि वे ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।

Read More: Indigo Crisis: इंडिगो संकट पर उड्डयन मंत्री का राज्यसभा में बयान, बताया हालात बिगड़ने का कारण

Thetarget365

Recent Posts

IndiGo Airfare Hike: इंडिगो यात्रियों की जेब पर कैंची, जानें कल से किस रूट पर कितना बढ़ा किराया?

IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…

2 hours ago

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

2 hours ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

3 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

4 hours ago

This website uses cookies.