ताज़ा खबर

Indore News : इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में 35.45 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा, 48 घंटे में आरोपी गिरफ़्तार

@Thetarget365 , Indore News रेलयात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे और पुलिस की सतर्कता एक बार फिर रंग लाई है। इंदौर-दौंड एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई ₹35.45 लाख की हाई-प्रोफाइल चोरी की गुत्थी महज 48 घंटे में सुलझा ली गई। वरिष्ठ नागरिक महिला यात्री के हैंडबैग से चोरी गए हीरे-जवाहरात और नकदी समेत समस्त माल बरामद कर लिया गया है, और इस बड़ी वारदात के पीछे का आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है।

यह चौंकाने वाली घटना 20 जून को उस समय हुई जब इंदौर निवासी 73 वर्षीय महिला अपने पति के साथ धार्मिक यात्रा के लिए लोनावला जा रही थीं। ट्रेन के कोच A-2 में रात विश्राम के दौरान उनका कीमती हैंडबैग चोरी हो गया, जिसमें हीरे की चूड़ी, हार, अंगूठियां, सोने की घड़ी, चेन और ₹50,000 नकद रखे थे। कुल संपत्ति का मूल्य करीब ₹40 लाख आंका गया।

सुबह जब ट्रेन लोनावला स्टेशन पर पहुंचने वाली थी, तभी महिला जागीं और बैग गायब देखकर स्तब्ध रह गईं। उन्होंने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल किया और लोनावला GRP थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकार रेलवे पुलिस (GRP) और लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की टीमों ने एक साथ मोर्चा संभाल लिया।

स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाले गए

जांच के दौरान ट्रेन के पूरे रूट इंदौर से दौंड तक के प्रमुख स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाले गए। कल्याण स्टेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति को ट्रेन से उतरते देखा गया जो प्लेटफॉर्म पर ही असामान्य ढंग से समय बिताता रहा। उसकी गतिविधियों पर नज़र रखी गई, और जल्द ही उसकी पहचान मुंबई के चेंबूर निवासी महेश अरुण घाग उर्फ़ विक्की के रूप में हुई। यह आरोपी पहले से ही कई मामलों में संलिप्त था और हाल ही में ही जमानत पर छूटा था।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा और चोरी गया पूरा माल जब्त कर लिया। सामान की पहचान होते ही उसे पीड़ित परिवार को लौटा दिया गया।रेलवे और महाराष्ट्र पुलिस की इस तेज़ और संगठित कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता।

यात्रियों से अपील:’

यात्रा के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे स्टाफ या हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।

Read More  :  Indus Water Treaty : बिलावल भुट्टो ने शाह की टिप्पणी पर किया पलटवार, ‘सिंधु जल संधि बहाल नहीं हुई तो पाकिस्तान युद्ध की घोषणा करेगा’

Thetarget365

Recent Posts

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में मची अफरा-तफरी, सोमवार को धड़ाम गिरे दाम, देखिए ताजा लिस्ट

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…

22 minutes ago

Global Oil Crisis: तेल के लिए मची वैश्विक जंग! आईईए ने खोला इतिहास का सबसे बड़ा खजाना

Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…

31 minutes ago

Kerala Assembly Election 2026: सीपीएम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, धर्माडम से फिर ताल ठोकेंगे पिनरायी विजयन

Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…

34 minutes ago

Share Market News: सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, लाल निशान पर खुला मार्केट

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…

42 minutes ago

Ish Sodhi Injury : न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर

Ish Sodhi Injury :  साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम इन दिनों पांच मैचों की टी20…

2 hours ago

This website uses cookies.