Thetarget365

पहल: नगर निगम अंबिकापुर में कार्यदिवस की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी

अंबिकापुर @thetarget365 नगर निगम कार्यालय में अब प्रत्येक कार्यदिवस की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ होगी। महापौर मंजूषा भगत की पहल पर यह निर्णय लिया गया है, जिसका उद्देश्य कार्यालयीन अनुशासन, कार्यकुशलता और देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।

बुधवार से प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे नगर निगम कार्यालय में सभी अधिकारी, कर्मचारी और उपस्थित नागरिक राष्ट्रगान में सहभागी होंगे। इस नई परंपरा से न केवल देशभक्ति की भावना जागृत होगी, बल्कि कार्यस्थल पर अनुशासन और ऊर्जा का संचार भी होगा।

महापौर मंजूषा भगत ने कहा “राष्ट्रगान सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। इस पहल से हम सभी के मन में देश के प्रति गर्व और समर्पण की भावना और अधिक मजबूत होगी।”

वहीं नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस निर्णय से अधिकारी और कर्मचारी प्रेरित होकर अपने कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। इसके साथ ही, नागरिकों में भी राष्ट्रप्रेम और अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

इस अवसर पर सभापति हरमिन्दर सिंह, आयुक्त डी.एन. कश्यप, श्वेता गुप्ता, शशिकांत जायसवाल, प्रियंका गुप्ता, राहुल त्रिपाठी सहित नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

thetarget365

Recent Posts

AIADMK Election Manifesto: AIADMK का चुनावी धमाका, तमिलनाडु में पुरुषों को भी फ्री बस और राशन कार्ड धारकों को मुफ्त फ्रिज का वादा

AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…

1 hour ago

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 महासप्तमी, माँ कालरात्रि का प्रिय भोग, फूल और पूजा का विशेष महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…

1 hour ago

Chaitra Navratri 2026: माँ कालरात्रि की पूजा से दूर होगा हर भय, जानें शुभ मुहूर्त और गुड़ के भोग का महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…

1 hour ago

Ambikapur Airport: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू, एलायंस एयर ने खोली टिकट बुकिंग

Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…

2 hours ago

This website uses cookies.