Pratappur News : जहां एक ओर पूरे देश भर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम से मनाया गया, वहीं क्षेत्र के एक आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता व सहायिका के नदारद रहने से ध्वजारोहण नहीं हो सका।
सूरजपुर जिला अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय प्रतापपुर के ग्राम पंचायत भेड़िया के आमापारा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण नहीं हुआ। यह आरोप आमापारा के ग्रामीणों ने लगाया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में बैठकर एक हस्ताक्षर युक्त पंचनामा भी तैयार किया है।
पंचनामे के अनुसार सुबह सात बजे के लगभग ध्वजारोहण को लेकर उत्साहित ग्रामीण आमापारा के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे तो देखा कि आंगनबाड़ी केंद्र तो खुला हुआ है पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका का कोई अता-पता नहीं है। ग्रामीण काफी समय तक कार्यकर्ता व सहायिका के आने का इंतजार करते रहे पर वे दोनों नहीं पहुंचीं। जिसके कारण आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण नहीं हो सका।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ता व सहायिका से संपर्क करने की भी कोशिश की थी पर कोई संपर्क नहीं हो सका। राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी पर आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण नहीं होने से ग्रामवासियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के विरुद्ध शासन प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने मांग की है।
आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण नहीं होने के संबंध में बनाए गए पंचनामे में दर्जनों ग्रामीणों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं। हस्ताक्षर करने वालों में कुमारु लाल, रामशरण, अवधेश, जसलाल, दिनेश, देवचरन, ब्रिज कुमारी, अंजू, प्रेमसाय, विजय मराबी, हंसलाल, उर्मिला, अनारकली, रामपति, फुलबसिया, रामकुमारी, सरस्वती, कोमल सिंह, रामचंद्र, सुदला, मोहरसाय, देवकुमारी, आनिता व फूलकुंवर सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.