Thetarget365

International Yoga Day : जशपुर में भव्य योगाभ्यास में सीएम संग शामिल हुई लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर @thetarget365 International Yoga Day : 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन जशपुर के रणजीता स्टेडियम में संपन्न हुआ, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, एवं अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने योगाभ्यास में भाग लेते हुए योग को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि “योग सभी के लिए समान रूप से लाभकारी है – यह आचार, विचार और शरीर की शुद्धि का अद्भुत साधन है। योग न केवल स्वास्थ्य का, बल्कि संस्कृति, संतुलन और समर्पण का प्रतीक भी है।”

इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” रही, जो मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य को बल देती है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि इस बार का योग दिवस हरित योग पर केंद्रित है, जिसमें योग के साथ पौधरोपण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मिक संतुलन का माध्यम है। स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव हैं, और योग इस दिशा में एक सशक्त कदम है।”

कार्यक्रम में जशपुर नरेश रणविजय सिंह जूदेव, योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, तथा नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत समेत भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में योगप्रेमी नागरिकों की सहभागिता रही। पूरे प्रदेश में जिला, विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें आम नागरिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Read More  : World War 3 : शनिदेव ने बदला अपना स्थान, विश्व में परमाणु युद्ध अवश्यंभावी!  600 साल पहले की है ये भविष्यवाणी

thetarget365

Share
Published by
thetarget365

Recent Posts

Ish Sodhi Injury : न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर

Ish Sodhi Injury :  साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम इन दिनों पांच मैचों की टी20…

11 minutes ago

Assembly Election 2026: तेजस्वी यादव का बड़ा दांव, LDF के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी RJD, कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा

Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार, 15 मार्च 2026 को देश के…

14 minutes ago

US-Iran War Cost: ईरान-अमेरिका युद्ध की भारी कीमत,15 दिनों में अमेरिका ने फूंके 12 अरब डॉलर, हर दिन अरबों का नुकसान

US-Iran War Cost: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच छिड़ा युद्ध अब अपने तीसरे हफ्ते…

17 minutes ago

Benjamin Netanyahu: नेतन्याहू ने ‘मौत’ की अफवाहों को किया खारिज, कॉफी पीते हुए जारी किया वीडियो, बोले- ‘मैं अपनी जनता के लिए मरता हूँ’

Benjamin Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया…

21 minutes ago

This website uses cookies.