Thetarget365

पावर ऑफ अटॉर्नी के मामलों में होगी जांच: आदिवासी भूमि संरक्षण हेतु कलेक्टर ने जारी किए कड़े निर्देश

जिला कोर्ट के तर्ज पर एसडीएम एवं तहसील कोर्ट में भी होगी ऑनलाइन सुनवाई

आदिवासियों की भूमि पर पावर ऑफ अटॉर्नी के दुरुपयोग को रोकने कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिला अनुसूचित जनजाति क्षेत्र है, आदिवासी भूमि के अधिकारों की रक्षा को लेकर कलेक्टर विलास भोसकर ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 165 के तहत आदिवासियों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी के दुरुपयोग को रोकने हेतु सख्त निर्देश जारी किए हैं।

हाल ही में जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि आदिवासियों की भूमि पर खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री, नामांतरण, बंटवारा, लीज आदि के मामलों में मूल आदिवासी के नाम पर भूमि की पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार करवा ली जाती है। इसके आधार पर अन्य व्यक्ति भूमि का सौदा, रजिस्ट्री, नामांतरण और अन्य राजस्व कार्य करवा लेते हैं, जिससे आदिवासी भूमिहीन हो जाते हैं और उनके अधिकारों का हनन होता है।

कलेक्टर भोसकर ने जारी किए विशेष निर्देश

मूल भू-स्वामी की उपस्थिति: यदि किसी न्यायालय में पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर आदिवासी भूमि के हस्तांतरण का प्रकरण आता है, तो उस मामले में मूल भू-स्वामी को न्यायालय में उपस्थित कर पावर ऑफ अटॉर्नी देने के कारणों की जांच की जाएगी।

वृद्ध या असमर्थ व्यक्तियों के मामले: यदि आदिवासी भू-स्वामी वृद्ध, बीमार या अन्य कारणों से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सकता, तो तहसीलदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मिलकर उस ग्रामीण के घर जाकर उसका बयान दर्ज करेंगे। इस कार्यवाही का वीडियो और फोटो भी न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। ताकि मामले में निराकरण किया जा सके।

न्यायालयों का ऑनलाइन प्रबंधन: जिले के समस्त न्यायालयों को ऑनलाइन किया जाएगा। उपरोक्त प्रकरणों में की गई कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखा जाएगा।

कलेक्टर विलास भोसकर ने कहा कि आदिवासियों के भूमि अधिकारों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार के शोषण और अनाधिकृत भूमि हस्तांतरण को रोकने के लिए यह निर्देश अनिवार्य रूप से पालन किए जाएंगे। कलेक्टर ने आदेश जारी कर अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। ताकि अनुसूचित जनजाति के हित को संरक्षण किया जा सके।

thetarget365

Recent Posts

Surguja Police : पेट्रोल पंप कर्मी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस की बड़ी सफलता

Surguja Police :  सरगुजा जिले की पुलिस ने दरिमा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी…

3 minutes ago

Tamil Nadu CM : तमिलनाडु सीएम थलापति विजय का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ा, महिलाओं को मिलेंगे पैसे

Tamil Nadu CM : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय, जिन्हें प्रशंसक प्यार से 'थलापति…

1 hour ago

Manipur Violence : मणिपुर में चर्च पदाधिकारियों की हत्या से गुस्सा, बंद के कारण सड़कों पर सन्नाटा

Manipur Violence : मणिपुर में हाल ही में हुई चर्च के तीन पदाधिकारियों और एक…

1 hour ago

Chandranath Rath Murder Case : सीबीआई जांच में 70 लाख की सुपारी का खुलासा, सिग्नल ऐप से रची गई साजिश

Chandranath Rath Murder Case :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल लाने वाले चंद्रनाथ रथ…

1 hour ago

India A Squad: तिलक वर्मा को कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी को मिला पहला मौका, श्रीलंका में मचेगा धमाल

India A Squad:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी 9 जून से श्रीलंका की…

1 hour ago

Delhi WFH News: प्रदूषण और महंगाई पर सरकार का वार, सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम का फैसला

Delhi WFH News: देश की राजधानी दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण की दिशा…

1 hour ago

This website uses cookies.