Breaking

IPL Auction 2026 Live Updates: IPL ऑक्शन- कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में किया शामिल

IPL Auction 2026 Live Updates: IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन में मंगलवार को एक बड़ा रिकॉर्ड बना, जब ऑस्ट्रेलिया के प्रतिभाशाली ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। अबू धाबी में चल रहे इस रोमांचक ऑक्शन में, ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भारी-भरकम ₹25.20 करोड़ की राशि में खरीदा। इस बोली के साथ, कैमरून ग्रीन ने न केवल इस मिनी-ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी का तमगा हासिल किया, बल्कि उन्होंने IPL नीलामी में बिकने वाले विदेशी खिलाड़ियों के पिछले सभी रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिया।

IPL Auction 2026 Live Updates: कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में किया शामिल

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाईट राइडर ने 9.20 करोड़ में खरीदा है। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश के लिए खेलने वाले अक्षत रघुवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा है। वह पहली बार इस लीग में खेलते हुए दिखेंगे।ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑलराउंडर कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ में खरीदा है। उन्हें खरीदने में कोलकाता नाईट राइडर्स ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। वह पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। इस ऑक्शन के लिए उनका बेस प्राइस 2 करोड़ में था।

IPL Auction 2026 Live Updates: सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए साकिब हुसैन

बिहार के क्रिकेटर साकिब हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 30 लाख में खरीदा है। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।वाराणसी के रहने वाले रवि सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने 95 लाख में खरीदा है। वह घरेलू क्रिकेट में रेलवे के लिए खेलते हैं। रवि सिंह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।पंजाब के सलिल अरोड़ा को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा है। SRH ने उन्हें 1.5 करोड़ में खरीदा है।मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले 23 साल के ऑलराउंडर मंगेश यादव को मिनी ऑक्शन में RCB ने 5.20 करोड़ में खरीदा है। उनके लिए भी ऑक्शन टेबल पर बिडिंग वॉर देखने को मिली।

IPL Auction 2026 Live Updates:  अमन खान को CSK ने खरीदा

मुंबई के ऑलराउंडर अमन खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने 40 लाख रूपये में खरीदा है। वह आईपीएल में केकेआर के लिए 1 और दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11 मैच खेल चुके हैं। इस बार वह चेन्नई के लिए खेलते हुए दिखेंगे।घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश के लिए खेलने वाले अक्षत रघुवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा है। वह पहली बार इस लीग में खेलते हुए दिखेंगे।बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाईट राइडर ने 9.20 करोड़ में खरीदा है।

वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।न्यूजीलैंड के धाकड़ ओपनर टिम सीफर्ट को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी ऑक्शन में 1.5 करोड़ में खरीदा है। टिम सीफर्ट टी20 फॉर्मेट के बेहतरीन प्लेयर हैं।वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर को गुजरात टाइटंस ने 7 करोड़ में खरीदा है। इस ऑक्शन के लिए उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। आईपीएल में वह राजस्थान, लखनऊ, चेन्नई, दिल्ली जैसे फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं।

राहुल त्रिपाठी केकेआर में हुए शामिल

राहुल त्रिपाठी को केकेआर ने उनके बेस प्राइस 75 लाख रूपये में खरीद लिया है। इस लीग में वह केकेआर, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं।श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसंका को खरीदने में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई। निसंका इस लीग में अभी तक डेब्यू नहीं कर पाए हैं। निसंका को अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ में खरीदा है।मिनी ऑक्शन में अभी तक गुजरात टाइटंस ने सिर्फ एक प्लेयर अशोक शर्मा को 90 लाख में खरीदा है। इस ऑक्शन के लिए उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था।

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 4 खिलाड़ियों को खरीदा

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन जो अबू धाबी में चल रहा है, उसमें अब तक कुल 4 खिलाड़ियों को खरीदा है, जिसमें मुकुल चौधरी, एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा और नमन तिवारी का नाम शामिल है। अभी लखनऊ के पास 15 करोड़ 35 लाख रुपये का पर्स बाकी है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा

आईपीएल 2026 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक 6 खिलाड़ियों को अपना हिस्सा बनाया है, जिसमें कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, फिन एलन, प्रशांत सोलंकी और कार्तिक त्यागी का नाम शामिल है। इसमें ग्रीन के लिए जहां 25.20 करोड़ रुपये केकेआर ने खर्च किए तो वहीं मथीशा पथिराना के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

IPL Auction 2026 Live Updat: चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदे 3 प्लेयर्स

मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक तीन खिलाड़ियो को खरीदा है। उन्होंने कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर को 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा है। इसके अलावा उन्होंने अकील हुसैन को 2 करोड़ में खरीदा। आईपीएल ऑक्शन 2026 में अभी तक सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने मिलकर कुल 23 खिलाड़ियों को खरीदा है। जिसके बाद सभी फ्रेंचाइजियों के पर्स में बची रकम को देखा जाए तो उसमें चेन्नई सुपर किंग्स के पास कुल 13 करोड़ रुपये का पर्स बाकी है।

दिल्ली कैपिटल्स के पास 9 करोड़ 40 लाख रुपये है। गुजरात टाइटंस के पास 12 करोड़ रुपये का पर्स बाकी है। केकेआर के पर्स में 15.50 करोड़ रुपये बाकी हैं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के पास पर्स में 15 करोड़ 35 लाख रुपये, पंजाब किंग्स के पर्स में 11 करोड़ 50 लाख रुपये, राजस्थान रॉयल्स के पास 7 करोड़ 40 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 7 करोड़ 40 लाख रुपये और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25 करोड़ 20 लाख रुपये बाकी हैं।

IPL Auction 2026 Live Updat: राजस्थान रॉयल्स ने विग्नेश पुथुर को खरीदा

राजस्थान रॉयल्स ने विग्नेश पुथुर को उनके बेस प्राइस 30 लाख रूपये में खरीदा है। विग्नेश इस लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं।राजस्थान रॉयल्स ने विग्नेश पुथुर को उनके बेस प्राइस 30 लाख रूपये में खरीदा है। विग्नेश इस लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं।घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलने वाले सुशांत शर्मा के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 90 लाख की बोली लगाकर उनको अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके आकाश मधवाल इस ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था।नमन तिवारी अभी तक भारत के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं, फिर भी राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके लिए जमकर बोली लगाई। उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था, लेकिन लखनऊ ने उन्हें 1 करोड़ में खरीदा है।तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए हैं। उन्हें केकेआर ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रूपये में खरीदा है। केकेआर के अलावा किसी फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई।

गुजरात टाइटंस में शामिल हुए अशोक शर्मा

अशोक शर्मा घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। वह एक ऑलराउंडर हैं। इस मिनी ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था, जहां राजस्थान और कोलकाता ने उनके लिए बोली लगाई। अंत में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 90 लाख में खरीदा है। यह गुजरात के लिए इस मिनी ऑक्शन में पहली खरीद है।

गुजरात टाइटंस में शामिल हुए अशोक शर्मा

अशोक शर्मा घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। वह एक ऑलराउंडर हैं। इस मिनी ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था, जहां राजस्थान और कोलकाता ने उनके लिए बोली लगाई। अंत में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 90 लाख में खरीदा है। यह गुजरात के लिए इस मिनी ऑक्शन में पहली खरीद है।

तेजस्वी सिंह केकेआर में हुए शामिल

तेजस्वी सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ रूपये में खरीदा था। इस ऑक्शन के लिए उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था।

LSG में शामिल हुए मुकुल चौधरी

राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था।

कार्तिक शर्मा को CSK ने खरीदा

विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके लिए बोली लगाई। आखिकार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा।

शिवांग कुमार को SRH ने खरीदा

शिवांग कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 30 लाख रूपये में खरीदा है।

प्रशांत वीर को चेन्नई ने खरीदा

घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले प्रशांत वीर पर इस मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स ने जमकर बोली लगाई। अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14,20 करोड़ में खरीदा।

आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में जम्मू कश्मीर के लिए खेलने वाले आकिब नबी के लिए दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच ऑक्शन रूम में लड़ाई देखने को मिली। अंत में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा है।

विजयशंकर, राजवर्धन हंगरगेकर, महिपाल लोमरोर रहे अनसोल्ड

भारत के विजयशंकर, राजवर्धन हंगरगेकर और महिपाल लोमरोर अनसोल्ड रहे। इस राउंड में आकिब नबी के अलावा बाकी के प्लेयर्स अनसोल्ड ही रहे, किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने की दिलचस्पी नहीं दिखाई।

आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में जम्मू कश्मीर के लिए खेलने वाले आकिब नबी के लिए दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच ऑक्शन रूम में लड़ाई देखने को मिली। अंत में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा है।

CSK ने अकील हुसैन पर क्यों खेला दांव?

चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन में अकील होसेन को 2 करोड़ रुपये में खरीदा। CSK को एक ऐसे स्पिनर की जरूरत थी जो पावरप्ले में बॉलिंग कर सके और होसेन उनके लिए बिल्कुल सही थे। वे हाल ही में उनकी बैटिंग परफॉर्मेंस से भी प्रभावित थे और वेस्टइंडीज के इस इंटरनेशनल खिलाड़ी को उनकी बेस प्राइस पर खरीदने के बाद CSK फ्रेंचाइजी काफी खुश नजर आ रही थी।

 

छठे सेट के बाद सभी टीमों के पर्स में बचे हुए पैसे

  • चेन्नई सुपर किंग्स: 41.4 करोड़
  • मुंबई इंडियंस: 1.75 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 7.4 करोड़
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: 19.1 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद: 25.5 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स: 8.65 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स: 17.8 करोड़
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: 18.95 करोड़
  • गुजरात टाइटन्स: 12.9 करोड़
  • पंजाब किंग्स: 11.5 करोड़

अनकैप्ड बल्लेबाजों के सेट में सभी रहे अनसोल्ड

अनकैप्ड बल्लेबाजों के सेट में सभी प्लेयर अनसोल्ड रहे। इस राउंड में अथर्व तायड़े, अनमोलप्रीत सिंह, अभिनव मनोहर, अभिनव तेजराणा और यश धुल जैसे प्लेयर्स अनसोल्ड रहे। किसी भी फ्रेंचाइजी ने इस राउंड में इन प्लेयर्स को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

अकील हुसैन CSK में हुए शामिल

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर अकील हुसैन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा है। वह आईपीएल में अब तक एक फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। वह एक सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे।

महेश तीक्ष्णा भी रहे अनसोल्ड

श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्ष्णा भी पहले राउंड में अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये था। वह अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान के लिए खेल चुके हैं।

रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

रवि बिश्नोई को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली है। अंत में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं।

राहुल चाहर रहे अनसोल्ड

टीम इंडिया के स्पिनर राहुल चाहर स्पिनर्स की कैटेगरी में अनसोल्ड रहे। उनके लिए किसी फ्रेंचाइजी ने पैडल नहीं उठाया।

एनरिक नॉर्खिया को LSG ने खरीदा

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ की बेस प्राइस में खरीदा है।

स्पेंसर जॉनसन रहे अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन पहले राउंड में अनसोल्ड रहे।

मथिसा पथिराना को केकेआर ने खरीदा

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथिसा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ में रूपये में खरीदा है। उनके लिए केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जमकर बिडिंग वॉर देखने को मिली।

साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोएट्जी भी रहे अनसोल्ड

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को किसी भी फ्रेंचाइजी ने अभी तक नहीं खरीदा है।

शिवम मावी भी अनसोल्ड

भारत के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी भी अनसोल्ड रहे हैं, उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

जैकब डफी को 2 करोड़ में RCB ने खरीदा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ में खरीदा है।

आकाशदीप को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप को भी पहले राउंड में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा, उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रूपये था।

सेट 3 के बाद सभी टीमों के पर्स में बचे हुए पैसे

  • चेन्नई सुपर किंग्स: 43.4 करोड़
  • मुंबई इंडियंस: 1.75 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 9.4 करोड़
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: 37.1 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद: 25.5 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स: 16.05 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स: 17.8 करोड़
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: 20.95 करोड़
  • गुजरात टाइटंस: 12.9 करोड़
  • पंजाब किंग्स: 11.5 करोड़

फिन एलन केकेआर में हुए शामिल

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिन एलन को केकेआर ने खरीदा है। केकेआर ने उन्हें 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा है। टी20 फॉर्मेट में फिन एलन का रिकॉर्ड काफी अच्छा है।

बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन डकेट को 1 करोड़ में खरीदा है। DC ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीदा है, उनके अलावा किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

रहमानुल्लाह गुरबाज, जेमी स्मिथ और जॉनी बेयरस्टो भी रहे अनसोल्ड

अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जेमी स्मिथ अनसोल्ड रहे। किसी भी फ्रेंचाइजी ने इन तीन प्लेयर्स को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

क्विंटन डी कॉक को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को 1 करोड़ रूपये में खरीदा है। MI ने उन्हें बेस प्राइस में खरीदा है।

केएस भरत रहे अनसोल्ड

विकेटकीपर के राउंड में पहला नाम केएस भरत का आया। लेकिन वह भी अनसोल्ड रहे, उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

दीपक हुड्डा भी रहे अनसोल्ड

भारत के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को भी पहले राउंड में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस ऑक्शन के लिए 75 लाख रूपये है।

वेंकटेश अय्यर को RCB ने खरीदा

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंड वेंकटेश अय्यर को खरीदने के लिए लखनऊ, गुजरात और बेंगलुरु ने बोली लगाई। अंत में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रूपये में खरीदा है।

 

वानिन्दु हसरंगा को LSG ने खरीदा

श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है। LSG ने हसरंगा को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये में खरीदा है। उनके लिए लखनऊ के अलावा किसी और फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।

वियान मुल्डर भी अनसोल्ड

साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान वुल्डर भी अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रूपये था। उनके लिए भी किसी ने पैडल नहीं उठाया।इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंड लियाम लिविंगस्टोन भी अनसोल्ड रहे, उन्हें भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

रचिन रवींद्र भी रहे अनसोल्ड

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र भी अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ था लेकिन उनको खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

गस एटकिंसन रहे अनसोल्ड

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये था।

ग्रीन ने मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा; KKR ने लगातार दो साल दिए रिकॉर्ड तोड़ दाम

कैमरून ग्रीन ने यह रिकॉर्ड अपने ही देश के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पछाड़ते हुए बनाया। मिचेल स्टार्क को पिछले साल (2025) KKR ने ही ₹24.75 करोड़ की राशि में खरीदा था, जो उस समय IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे। इस तरह, KKR ने लगातार दो वर्षों तक सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी को खरीदकर ऑक्शन में अपनी आक्रामक रणनीति का प्रदर्शन किया है। ₹25.20 करोड़ की यह बोली यह दर्शाती है कि फ्रेंचाइजियां एक बेहतरीन ऑलराउंडर को अपने पाले में करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। ग्रीन अपनी तेज गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी से KKR की टीम को बड़ा संतुलन प्रदान करेंगे।

अनसोल्ड रहे जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डेविड मिलर को DC ने ₹2 करोड़ में खरीदा

ऑक्शन के शुरुआती चरण में कुछ अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी जेक फ्रेजर-मैकगर्क को निराशा हाथ लगी है, क्योंकि उन पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रहे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी और पावर-हिटर डेविड मिलर पर टीमों ने दिलचस्पी दिखाई। उन्हें अंततः दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने ₹2 करोड़ की कीमत पर खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। मिलर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, और उम्मीद है कि वह दिल्ली की मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मिनी-ऑक्शन में कई और बड़े नामों पर बोली लगनी बाकी है।

पृथ्वी शॉ और डेवोन कॉनवे नहीं बिके

आईपीएल 2026 की नीलामी का पहला सेट चल रहा है. पहले सेट में कई बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रहे. पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेजर मैकगर्क और डेवोन कॉनवे आईपीएल 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रहे.

डेविड मिलर 2 करोड़ में दिल्ली में शामिल

साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। मिलर IPL के 141 मैचों में 3077 रन बना चुके हैं। वे पिछला सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स से खेले थे।

350 से ज़्यादा खिलाड़ी, 77 की जगह: टीमों के पास ₹237 करोड़ का पर्स

आईपीएल 2026 की मिनी-ऑक्शन के लिए कुल 350 से ज़्यादा खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिन पर बोली लगाई जाएगी। हालांकि, इस नीलामी में सभी 10 टीमें मिलकर अधिकतम 77 खिलाड़ियों को ही खरीद सकेंगी। अबू धाबी में होने वाली इस नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कुल मिलाकर ₹237 करोड़ 55 लाख की राशि उपलब्ध है। टीमों के सामने अपने स्क्वाड को संतुलित करने की चुनौती होगी।

KKR के पास सबसे ज़्यादा पैसा, MI के पास सबसे कम

IPL 2026 की मिनी-ऑक्शन में पर्स (खिलाड़ियों को खरीदने के लिए उपलब्ध राशि) के मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सबसे आगे है। KKR के पास सबसे बड़ी पर्स ₹64 करोड़ 30 लाख की है। नाइट राइडर्स को अपनी टीम को नए सिरे से तैयार करना है, क्योंकि उन्हें ऑक्शन में करीब 13 खिलाड़ियों को खरीदना है। इसलिए, वे एक मजबूत कोर टीम बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वहीं, इस नीलामी में सबसे कम पैसा मुंबई इंडियंस (MI) के पास है, जिनके पर्स में केवल ₹2 करोड़ 75 लाख ही बचे हैं।

CSK और KKR में होगी बड़ी टक्कर: दूसरी सबसे बड़ी पर्स चेन्नई के पास

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास बेशक सबसे बड़ी पर्स है, लेकिन खिलाड़ियों पर बोली लगाते समय उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से कड़ी चुनौती मिल सकती है। मौजूदा चैंपियन CSK के पास ऑक्शन में दूसरी सबसे बड़ी पर्स है, जिसमें ₹43 करोड़ 40 लाख की रकम उपलब्ध है। सुपर किंग्स भी मिनी ऑक्शन में अपनी टीम के संतुलन को बनाए रखने और कुछ बड़े नामों को शामिल करने के लिए सक्रिय रहेगी। नीलामी में इन दोनों टीमों की रणनीति पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

नीलामी में इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी ख़ास नज़रें

IPL 2026 की मिनी-ऑक्शन में कई दिग्गज और युवा खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी बड़ा दांव लगाएंगी। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के अलावा जिन प्रमुख खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी, उनमें भारत के वेंकटेश अय्यर, रवि बिश्नोई, सरफराज खान, और पृथ्वी शॉ शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में लियाम लिविंगस्टोन, टिम सीफर्ट, मथीषा पथिराना, और अनुभवी स्टीव स्मिथ पर भी टीमें बोली लगाएंगी। उम्मीद है कि वेंकटेश अय्यर, लियाम लिविंगस्टोन, रवि बिश्नोई और कैमरून ग्रीन काफी बड़ी रकम हासिल कर सकते हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पिछले सीजन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें फिर से शॉर्टलिस्ट किया गया है।

विदेशी खिलाड़ियों के लिए ₹18 करोड़ की अधिकतम सीमा

आईपीएल नीलामी में एक खास नियम लागू है, खासकर विदेशी खिलाड़ियों के लिए। 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले बनाए गए इस नियम के अनुसार, कोई भी विदेशी खिलाड़ी चाहे कितनी भी बड़ी बोली क्यों न जीते, उसे अधिकतम ₹18 करोड़ ही मिलेंगे। उदाहरण के लिए, अगर कैमरून ग्रीन पर कोई फ्रेंचाइजी ₹30 करोड़ की बोली लगाती है, तो ग्रीन को व्यक्तिगत रूप से सिर्फ ₹18 करोड़ ही मिलेंगे। हालाँकि, फ्रेंचाइजी के पर्स से बोली की पूरी रकम (इस मामले में ₹30 करोड़) कम हो जाएगी।

नीलामी का समय और सीधा प्रसारण (Live Telecast)

आईपीएल 2026 की मिनी-ऑक्शन का आगाज़ आज दोपहर 2:30 बजे (IST) होगा। क्रिकेट प्रशंसक इस रोमांचक इवेंट को विभिन्न माध्यमों पर लाइव देख सकते हैं। मोबाइल पर, ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं, टेलीविजन पर, नीलामी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।

Read More: IPL Auction 2026 Live Updates: कॉनवे पर पहली बोली, किसे मिलेगी सफलता?

Thetarget365

Recent Posts

AIADMK Election Manifesto: AIADMK का चुनावी धमाका, तमिलनाडु में पुरुषों को भी फ्री बस और राशन कार्ड धारकों को मुफ्त फ्रिज का वादा

AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…

8 hours ago

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 महासप्तमी, माँ कालरात्रि का प्रिय भोग, फूल और पूजा का विशेष महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…

8 hours ago

Chaitra Navratri 2026: माँ कालरात्रि की पूजा से दूर होगा हर भय, जानें शुभ मुहूर्त और गुड़ के भोग का महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…

9 hours ago

Ambikapur Airport: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू, एलायंस एयर ने खोली टिकट बुकिंग

Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…

9 hours ago

This website uses cookies.