Team India Ireland Tour: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का कार्यक्रम अब और भी व्यस्त हो सकता है। क्रिकेट आयरलैंड ने बीसीसीआई से बातचीत शुरू कर दी है ताकि टीम इंडिया को जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड टूर के लिए आमंत्रित किया जा सके। इस दौरे से आयरलैंड को न सिर्फ घरेलू क्रिकेट को मजबूती मिलेगी, बल्कि फैंस को भी बड़ा क्रिकेटिंग अनुभव मिलेगा।
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट आयरलैंड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच इस संभावित दौरे को लेकर शुरुआती बातचीत हो चुकी है। टीम इंडिया 2018, 2022 और 2023 में आयरलैंड का दौरा कर चुकी है, और हर बार वहां जबरदस्त फैन सपोर्ट देखने को मिला है।
आयरलैंड चाहता है कि भारत इंग्लैंड रवाना होने से पहले उसके साथ कुछ टी20 मैच खेले, जिससे उसके खिलाड़ियों को अनुभव मिले और घरेलू दर्शकों को हाई-प्रोफाइल मुकाबले देखने को मिलें।
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग और क्रिकेट आयरलैंड के अध्यक्ष ब्रायन मैकनीस ने हाल ही में घरेलू अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की कमी पर चिंता जताई है। इस साल आयरलैंड ने बेहद सीमित घरेलू क्रिकेट खेला है, और बारिश ने उसमें भी खलल डाला है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दो मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं।
ब्रायन मैकनीस ने कहा,”2025 में जितना क्रिकेट हम खेल रहे हैं, वह प्रतिस्पर्धी अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए पर्याप्त नहीं है। हमने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से बातचीत कर इस स्थिति को समझने की कोशिश की है।”
क्रिकेट आयरलैंड की योजना है कि 2026 में भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे बड़े देशों की मेजबानी की जाए। हालांकि, अंतिम कार्यक्रम तय होना अभी बाकी है।
मैकनीस ने कहा,”2026 और 2027 के शेड्यूल पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। भारत के दौरे से हमें आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलेगी और खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय अनुभव मिलेगा।”
T20 अंतरराष्ट्रीय: भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 8 T20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें सभी भारत ने जीते हैं।
वनडे मुकाबले: अब तक खेले गए 3 ODI मैचों में भी भारत ने आयरलैंड को हराया है।
डब्लिन में रिकॉर्ड: भारत ने डब्लिन में खेले गए सभी 6 T20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
अगर BCCI आयरलैंड की पेशकश को स्वीकार करता है, तो यह दौरा न केवल भारत के लिए एक अच्छा अभ्यास सत्र होगा, बल्कि आयरलैंड क्रिकेट को भी नया जीवन देगा। IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा संभावित रूप से जुलाई 2026 की शुरुआत में हो सकता है, जो इंग्लैंड दौरे से पहले एक परफेक्ट बिल्डअप होगा।
Read More : PhonePe Digital Power: RBI से PhonePe को बड़ा तोहफा, डिजिटल पेमेंट सेक्टर में बढ़ेगा दबदबा
Cockroach Strength : साल 2008 में आई हॉलीवुड की मशहूर एनिमेटेड फिल्म 'वॉल-ई' (Wall-E) में…
Alka Lamba Convicted : दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की…
Cockroach Janta Party : भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकान्त के एक मौखिक बयान से…
Padma Awards : देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों को लेकर नई…
Khairagarh News : छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने…
IPL 2026 Controversy : क्रिकेट की दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों, भारत के रन-मशीन विराट…
This website uses cookies.