संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के अनियमित कर्मचारियों ने दिया धरना, कल से हड़ताल पर जाने चेतावनी

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा संभाग के इकलौते संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के अनियमित कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों के समर्थन में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया है। उनकी मांगे हैं की उनके श्रम सम्मान की राशि जो चार हजार है उन्हें नहीं दी जा रही है जिसको लेकर वह आए दिन कुलपति को ज्ञापन देकर अपनी मांग पूरी करने कहते रहते हैं। लेकिन आज विश्वविद्यालय के 100 से अधिक अनियमित कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर है।

सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि हमें पिछले अक्टूबर और नवंबर माह के महीनों की श्रम सम्मान की राशि चार हजार रुपये दी जा चुकी है, इसके बाद विगत चार पांच महीनो से वह राशि हमें नहीं दी जा रही है, जबकि शासन के आदेशानुसार अन्य विभागों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों को श्रम सम्मान की राशि दी जा रही है। विक्की सोनी, अध्यक्ष अनियामित कर्मचारी संघ ने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम सभी अनियमित कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का पूरा काम ठप पड़ जाएगा। अभी विश्वविद्यालय के रिजल्ट भी आने बाकी है। इधर दीक्षांश कार्यक्रम में विश्वविद्यालय पहुंचे स्थानीय विधायक राजेश अग्रवाल और कुलपति अजय सिंह का कहना है कि उनकी जो मांग हैं उसे शासन स्तर पर भेजा जाएगा और उनकी जायज मांग पूरा करने हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।

thetarget365

Recent Posts

Kash Patel Email Hack : ईरानी हैकर्स का बड़ा हमला, FBI के भावी प्रमुख काश पटेल का निजी ईमेल किया हैक

Kash Patel Email Hack :  अमेरिका की सबसे शक्तिशाली जांच एजेंसी, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन…

8 minutes ago

Jewar Airport Inauguration : प्रधानमंत्री मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन, अब नोएडा बना उत्तर प्रदेश का असली इंजन

Jewar Airport Inauguration :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च 2026) को उत्तर प्रदेश…

25 minutes ago

Bangladesh IPL 2026 : बांग्लादेश में आईपीएल 2026 के प्रसारण से हटा प्रतिबंध, अब फैंस देख सकेंगे हर मैच लाइव

Bangladesh IPL 2026 :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…

28 minutes ago

West Bengal Election 2026 : अमित शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, बंगाल चुनाव के लिए जारी किया भ्रष्टाचार का ‘आरोपपत्र’

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फुकते ही…

41 minutes ago

MS Dhoni Injury Update: आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हुए एमएस धोनी, फैंस को लगा झटका

MS Dhoni Injury Update:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…

3 hours ago

This website uses cookies.