अंबिकापुर (thetarget365)। लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार को कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर से खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत की गई। जिसपर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर धौरपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान ककनी तथा जोरी का आबंटन निरस्त कर दिया गया है।
आबंटन के निरस्तीकरण जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत ककनी के शासकीय उचित मूल्य दुकान ककनी का संचालन कमल महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा रहा था, उनके द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता किये जाने की शिकायत पर समूह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संचालक एवं विक्रेता द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पाये जाने एवं संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धौरपुर के द्वारा आबंटित दुकान निरस्त कर शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत दुन्दु में अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संलग्न किया गया है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत जोरी के शासकीय उचित मूल्य दुकान जोरी का संचालन सूरज खाद्य एवं उपभोक्ता समूह द्वारा किया जा रहा था, उनके द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता किये जाने की शिकायत पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संचालक या विक्रेता द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पाये जाने एवं संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धौरपुर के द्वारा आबंटित दुकान निरस्त कर शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम बिल्हमा में अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संलग्न किया गया है।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.